IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के लिए औपचारिक रूप से रजिस्टर्ड खिलाड़ियों का नाम का ऐलान हो चुका है। कुल 1214 खिलाड़ियों में 12 और 13 फरवरी को बैंगलोर में होने वाले ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार कुल 49 खिलाड़ी ऐसे चुने गए है जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ है। ये राशि बेस प्राइज के तौर पर सबसे ज्यादा राशि है। लेकिन इसी के साथ ही कुछ खिलाड़ी इस बार आईपीएल में खेलते नजर नहीं आएंगे।

जो रूट, बैन स्टोक्स के साथ क्रिस गेल जा नाम नही है लिस्ट में

क्रिस गेल

भारतीय लीग में दुनिया के बड़े बड़े खिलाड़ी शिरकत करते है। इस बार IPL 15वे सीजन के साथ ही एक बड़ी लीग का 15वा सीजन खेलकर क्रिकेट लीग का नया इतिहास लिखने जा रहा है। लेकिन इस बार IPL में कुछ बड़े नाम लीग का हिस्सा नही दिखाई देंगे। इसमें इंग्लिश खिलाड़ी जो रूट का नाम सबसे पहले आता है। कप्तान जो रूट ने ऑक्शन में अपना नाम नही दिया है। जिस पर उन्होंने अपने कंट्री क्रिकेट पर ध्यान देने की बात कही थी। वो आने वाली सीरीज पर ध्यान देना चाहते है। उन्ही के साथ ही बेन स्टोक्स ने बाद में इसी वजह को बताकर आईपीएल से किनारा किया था। गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोफ्रा आर्चर ने भी अपना नाम ऑक्शन के लिए नही दिया है। साथ ही वेस्टइंडीज के यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर क्रिकेटर क्रिस गेल का भी नाम सामने नही आया है।

ALSO READ:IPL 2022: इन 3 फ्लॉप खिलाड़ियों ने भी नीलामी में रखा अपना बेस प्राइस 2 करोड़, कर दी सबसे बड़ी गलती रह जायेंगे UNSOLD!

IPL ऑक्शन में जायेगे कुल 1214 खिलाड़ी, फ्रेंचाइजी को खरीदने होंगे

IPL-

इंडियन प्रीमियर लीग में मुख्यता रिटेन खिलाड़ियों के बाद कुल 1214 क्रिकेटर्स बिडिंग का हिस्सा होंगे। बोली लगने वाले खिलाड़ियों में 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें 270 कैप्ड, 903 अनकेप्ड और 41 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों में बिडिंग का हिस्सा 318 विदेशी होंगे

जिसमे ऑस्ट्रेलिया के 59 सबसे ज्यादा क्रिकेटर्स है। शामिल है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका से 48 खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के 41 खिलाड़ी , श्रीलंका के 41 खिलाड़ी, अफगानिस्तान के 20 खिलाड़ी, बांग्लादेश के 19 खिलाड़ी, इंग्लैंड के 30 खिलाड़ी, न्यूजीलैंड के 29 खिलाड़ी, नेपाल के 15 खिलाड़ी, अमेरिका के 14 खिलाड़ी, नामीबिया के 5 खिलाड़ी, आयरलैंड से तीन खिलाड़ी , जिम्बाब्वे से दो और भुटान, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड और यूएई से एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल में कुल 10 टीम है जिसमे उन्हे 217 खिलाड़ियों लेना होगा जिसमे 70 विदेशी खिलाड़ी हैं। जबकि टीम में 15 खिलाड़ी होंगे।

ALSO READ:IPL 2022: एक नजर में देखें किस टीम ने किस खिलाड़ी को कितने कीमत में किया है आईपीएल नीलामी से पहले रिटेन

Published on January 24, 2022 11:05 am