भारत को मिला युवराज सिंह जैसा विस्फोटक बल्लेबाज 9 मैचों में 1 शतक और 5 अर्द्धशतक लगाकर मचाई सनसनी
भारत को मिला युवराज सिंह जैसा विस्फोटक बल्लेबाज 9 मैचों में 1 शतक और 5 अर्द्धशतक लगाकर मचाई सनसनी

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 (TNPL 2022) का फाइनल मुकाबला लाइका कोवई किंग्स और चेपॉक सुपर गिल्लीज़ के बीच खेला गया। जोकि 31 जुलाई को खेला गया था, लेकिन इसका अंत काफी निराशाजनक अंदाज में हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन अंत में बारिश ने खेल खराब किया और खिताब दोनों फाइनलिस्ट टीम को संयुक्त रूप से थमाया गया।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 (TNPL 2022) के इसी सीजन मे नेल्लई रॉयल किंग्स के संजय यादव की पारियों के खेलने के अंदाज से सभी काफी प्रभावित हुए। खिलाड़ी ने सीजन में 186.78 के स्ट्राइकरेट और 90 से ज्यादा की औसत से रन बनाए हैं। खिलाड़ी को इस सीजन के बाद भारत का फ्यूचर सुपर स्टार माना जा रहा है।

एक शतक और पांच अर्द्धशतक ठोक मचाई खलबली

Sanjay Yadav

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 (TNPL 2022) के खेले गए कुल 9 मैच में नेल्लई रॉयल किंग्स के संजय यादव ( Sanjay Yadav) ने पूरे सीजन 9 मैचों में संजय यादव ने 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 452 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में संजय यादव ( Sanjay Yadav) ने इस सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

संजय यादव ने रन के साथ-साथ बेस्ट औसत (90.40), सबसे ज्यादा शतक (1), सबसे ज्यादा अर्धशतक (5) और सबसे ज्यादा छक्के (40) लगाने वाले खिलाड़ी रहें है। इसी प्रदर्शन के कारण खिलाड़ी को टीम इंडिया में जल्द मौका मिल सकता है, इस माना जा रहा है।

Also Read : IND vs WI: तीसरे टी20 से पहले बदला मैच का समय, दूरदर्शन पर ही नहीं यहाँ देख सकते फ्री लाइव प्रसारण, जानिए सब कुछ

संजय यादव बने प्लेयर ऑफ द सीजन

sanjay yadav

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 (TNPL 2022) में अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया है। हालांकि संजय यादव के शानदार प्रदर्शन के बाद भी उनकी टीम नेल्लई रॉयल किंग्स फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। टीम क्वालीफायर 2 में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई, लेकिन खिलाड़ी फिर भी सबसे ज्यादा रन बनाए वाला खिलाड़ी है।

अब तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2022 (TNPL 2022) के बाद संजय यादव का अगला लक्ष्य आईपीएल में परफॉर्म करने का होगा। वो इस साल मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। हालांकि संजय यादव का आईपीएल डेब्यू सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुआ था।

Also Read : ZIM vs IND: इन 3 खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर हुई नाइंसाफी, टीम चयन में व्याप्त राजनीति की वजह से नहीं मिला मौका

Published on August 3, 2022 9:44 pm