अचानक कहां गुम हो गया टीम इंडिया का ये मिस्ट्री गेंदबाज? 7 तरह की गेंद डालने में है सक्षम
अचानक कहां गुम हो गया टीम इंडिया का ये मिस्ट्री गेंदबाज? 7 तरह की गेंद डालने में है सक्षम

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम ( Team India) के पास इस समय दो प्रमुख टूर्नामेंट है। इसी महीने के अंत से एशिया कप 2022 और फॉर अक्टूबर नवंबर में आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 भी खेला जाना है। वहीं वर्तमान में टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की वन डे सीरीज खेल रही है।

एशिया कप की स्क्वाड का चुनाव हो चुका है, लेकिन आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए एक मजबूत टीम चुनी जानी है। टीम इंडिया के एक गेंदबाज जोकि अपनी वरीयता वाली गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं…

विश्व कप खेलकर फिर नहीं हुई टीम इंडिया में वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ( Varun Chakravarthy) टीम इंडिया का हिस्सा होकर लंबे वक्त से टीम से बाहर हैं। वो अपने शुरुआती मौकों के बाद भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं।

स्पिनर खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ( Varun Chakravarthy) ने इंडियन प्रीमियर लीग में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसके बाद भी वो भारतीय टीम में अपनी वापसी नहीं कर सके हैं। पिछली बार टीम इंडिया के साथ वरुण चक्रवर्ती का टी20 विश्व कप अच्छा नहीं गया था।

टीम इंडिया के लिए एक झटके में खराब हुआ खिलाड़ी का करियर

भारतीय क्रिकेट टीम में जब वरुण चक्रवर्ती की एंट्री हुई थी, तब उनकी मिस्ट्री गेंदबाजी से सभी हैरान रह गए थे। टीम इंडिया को एक बेहेतरीन मिस्ट्री गेंदबाज मिल गया था, लेकिन जैसे ही खिलाड़ी के कैरियर का ग्राफ जा रहा था, खिलाड़ी की गेंदबाजी में वो असर नजर नहीं आया।

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज स्पिनर युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाज की उपस्थिति के बाद उन्हें अब वरुण चक्रवर्ती को टीम में मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।

Also Read : IPL 2022: रोहित शर्मा को भी करो बाहर, आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की खराब रणनीति पर भड़के वीरेंद्र सहवाग

IPL में गेंदबाजी के कमाल ने बनाया करोड़पति

वरुण चक्रवर्ती की मिस्ट्री गेंदबाजी के चलते 2019 के इंडियन प्रीमियर लीग में उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए अच्छी खासी बिडिंग हुई। जिसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ( अब पंजाब किंग्स) ने 8.4 करोड़ रूपये की कीमत के साथ उन्हें अपने साथ शामिल कर लिया।

वरुण चक्रवर्ती ने अनकैप खिलाड़ी के तौर कर इतनी बड़ी रकम में खरीदे जाने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थी, जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2020 में वरुण चक्रवर्ती को 4 करोड़ रुपये में खरीदा।

Also Read : Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान 3 महीने में 3 बार होंगे आमने सामने, रोहित शर्मा के पास है टी20 विश्व कप का बदला लेने का मौका

Published on August 20, 2022 4:32 pm