Sunny Deol
Sunny Deol

सनी देओल (Sunny Deol ) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान में से कई फिल्मों में काम किया है, जिसे आज भी लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। सनी देओल (Sunny Deol ) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। बता दें कि, दोनों ने करीब 3 फिल्मों में साथ काम किया और तीनों फिल्मों में दोनों के बीच तकरार बनी रही।

दरअसल बात यह है कि काफी साल पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी देओल (Sunny Deol ) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) में झड़प हो गई थी। दोनों के बीच तकरार इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों ने एक साथ फिर कभी काम नहीं किया।

Sunny Deol और अनिल कपूर के बीच है 36 का आंकड़ा

दोनों को इंडस्ट्री में 35 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। अनिल कपूर और सनी देओल ने एक साथ इंतकाम, राम अवतार और जोशीले में काम किया है। सनी देओल का आरोप था कि, अनिल ने उन्हें ओवरपावर यानी डोमिनेट करने की कोशिश की।

सनी देओल का कहना था कि, अनिल कपूर डायलॉग बोलते वक्त अपने डायलॉग ऐड करते थे ताकि उनके डायलॉग सनी के डायलॉग पर हावी हों। राम अवतार के दौरान अनिल इस तरह से डायलॉग बोल रहे थे कि, उनके मुंह से थूक निकलकर सनी के चेहरे पर पड़ रही थी।

Sunny Deol और अनिल कपूर का झगड़ा

जबकि अनिल कपूर ने का आरोप था कि, जब सनी को उनका गला पकड़ना था तब सनी ने उनका गला दबाने की कोशिश की। इसके अलावा फिल्म जोशीले के पोस्टर पर अनिल कपूर का नाम सनी देओल के नाम से ऊपर लिखा था।

इसे लेकर भी दोनों के कॉन्प्लेक्स देखने को मिले थे। सनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, वह अनिल के साथ का भी काम नहीं करेंगे।

ALSO READ: किसी का भाई किसी की जान से पहले Palak Tiwari ने कराया हॉट फोटोशूट, देख फैंस को आए पसीने

Published on May 23, 2023 10:01 am