STAR KIDS BOLLYWOOD DEBUT

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 80 और 90 के दशक के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियों के बच्चे अब बड़े हो चुके हैं। उनके बच्चों को स्टार किड कहा जाता है। ऐसे में लाइट कैमरा एक्शन हमेशा लोगों का पैशन बना रहता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने के लिए मुंबई आते हैं और भटकते रहते हैं।

कड़ी मेहनत के दम पर और अपनी किस्मत के बलबूते वो अपना नाम भी बना लेते हैं। लेकिन बॉलीवुड के स्टार किड को ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है। उन्हें कम मेहनत में अच्छा मुकाम हासिल हो जाता है। कुछ स्टारकिड ऐसे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले ही बहुत पॉपुलरिटी बटोरी है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो बिल्कुल भी पॉपुलर नहीं हैं।

कुछ स्टार किड ऐसे भी हैं जो अब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इसमें  किंग खान की लाडली सुहाना और सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री का नाम शामिल है।

सुहाना खान (suhana khan)

किंग खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान बहुत ही फेमस है और अब वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुहाना जोया अख्तर की फिल्म “द आर्चीज” से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स रिलीज होगी।

पश्मीना रोशन

रितिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना अपने आउटफिट और ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। पश्मिना का नाम बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ भी जुड़ रहा है। और वह फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड में नज़र आने वाली है। जिसमें रोहित सराफ उनकी अपॉजिट किरदार में नजर आएंगे।

 शनाया कपूर (Shanaya Kapoor)

संजय कपूर और अनिल कपूर की बेटी शनाया कपूर भी पार्टी और अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह अपनी हसीन फोटोशूट से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म बेधड़क में नजर आने वाली हैं।

अलिजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri)

अलिजेह अग्निहोत्री सलमान खान की भांजी हैं। अलिजेह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अभी तक उनकी फिल्म के नाम का अंनाउसमेंट नहीं किया गया है।

ALSO READ: निक जोनस से पहले इस शख्स के साथ 6 साल तक सीरियस रिलेशनशिप में थी प्रियंका चोपड़ा, निक से बात करना भी नहीं था पसंद

Published on March 31, 2023 3:43 pm