द
इन दिग्गज अभिनेताओं के प्यार में पागल थीं सोनाक्षी सिन्हा, एक के साथ करने वाली थी शादी

बॉलीवुड की दबंग गर्ल कही जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) ने हाल ही में अपना 36 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके फैंस और सेलिब्रिटी ने बहुत बधाइयां दी। बता दें कि सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को हुआ था। सोनाक्षी ने पहले अपने करियर की शुरुआत एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के रूप में की थी। फिर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा।

साल 2010 में आई फिल्म दबंग उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री किया यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट साबित हुई। वह अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आ जाती है।

सोनाक्षी और अर्जुन कपूर (Sonakshi and Arjun Kapoor)

खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में थी। उन्होंने फिल्म तेवर में साथ काम किया यह फिल्म हिट हुई औरत इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ गई । हालांकि वह मलाइका अरोड़ा के साथ हैं। कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। लेकिन इन दोनों ने कभी भी अपने इस रिश्ते पर ऑफिशियली  मुहर नहीं लगाई थी।

शाहिद कपूर और सोनाक्षी  सिन्हा (Shahid Kapoor and Sonakshi Sinha)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर के साथ सोनाक्षी का नाम जुड़ चुका है। सोनाक्षी और शाहिद ने फिल्म आर राजकुमार में साथ में काम किया था तब इनकी नजदीकियां बढ़ी। लेकिन इनका ये  रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और उनका ब्रेकअप हो गया।

बंटी सजदेह

सोनाक्षी सिन्हा का नाम बंटी सजदेह के साथ जुड़ चुका है। वह  सोहेल खान की पत्नी सीमा सजदेह के भाई हैं। वह उनके साले लगते हैं।बंटी के साथ भी एक्ट्रेस का ब्रेकअप हो गया।

आदित्य श्रॉफ (Aditya Shrof)

सोनाक्षी सिन्हा आदित्य को डेट कर रहीं थी। खबरों की मानें तो जल्दी इनका ब्रेकअप हो गया था।

जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल को डेट कर  रही हैं। कई बार इन दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है।

ALSO READ: अजय देवगन के घर की बहू बनेगी रवीना टंडन की बेटी, जल्द एक होंगे दोंनो परिवार

Published on June 6, 2023 10:07 am