शिखर धवन से कप्तानी छीन केएल राहुल को कप्तान बनाये जाने से खुश है ये खिलाड़ी, धवन कर रहे थे नजरअंदाज
शिखर धवन से कप्तानी छीन केएल राहुल को कप्तान बनाये जाने से खुश है ये खिलाड़ी, धवन कर रहे थे नजरअंदाज

विश्व कप और एशिया कप शुरू होने से पहले टीम इंडिया 18 अगस्त से जिंबाब्वे दौरे पर जाने वाली है। जिंबाब्वे दौरे को लेकर कुछ मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं खबरों की मानें तो जिंबाब्वे दौरे पर शिखर धवन को एक बार कप्तानी संभालने को मिल सकती है।

दरअसल, शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर बेहद शानदार कप्तानी की थी। वहीं चयनकर्ताओं ने काफी समय से आराम कर रहे लोकेश राहुल को टीम इंडिया की कप्तानी दी है। शिखर धवन की कप्तानी छीने जाने से एक भारतीय तेज गेंदबाज को बड़ी खुशी हुई है। दरअसल, तेज गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी शिखर धवन उन्हें टीम में मौका नहीं दे रहे थे।

धवन की कप्तानी छीने जाने से खुश है ये गेंदबाज

बीते वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी की कमान शिखर धवन संभाल रहे थे। बतौर कप्तान उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया। हालांकि उनकी कप्तानी पर कई सवाल उठे थे। वहीं अब चयनकर्ताओं ने जिंबाब्वे दौरे पर धवन से कप्तानी छीन कर लोकेश राहुल को दे दी है। जिसके चलते टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बेहद खुश हैं।

अर्शदीप डेथ ओवरों में शानदार यॉर्कर डालने में काफी माहिर हैं। बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर शिखर धवन अर्शदीप को मौका नही दे रहे थे। आइए आपको बताते है कि कैसे अर्शदीप को लोकेश राहुल की टीम में मौका मिलेगा।

ALSO READ: दिनेश कार्तिक ने पूर्व कोच रवि शास्त्री के खिलाफ बोले तीखे बोल, कहा उनकी ये 2 आदतें किसी भी खिलाड़ी को नहीं थी पसंद

लोकेश राहुल के कप्तान बनने से अर्शदीप हुए खुश

जिंबाब्वे दौरे पर टीम इंडिया में अर्शदीप सिंह भी टीम का हिस्सा थे। हालांकि शिखर धवन ने अर्शदीप को एकदिवसीय मुकाबला भी खेलने का मौका नहीं दिया। जिसके चलते अर्शदीप काफी निराश नजर आते थे। वहीं लोकेश राहुल को टीम इंडिया की कप्तानी मिलने से उन्हें खुशी जरूरी मिली है।

दरअसल, लोकेश राहुल और अर्शदीप सिंह एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते है। वहीं अर्शदीप की गेंदबाजी पर लोकेश राहुल को पूरा भरोसा है। बता दें कि टीम इंडिया जिंबाब्वे दौरे से लौटने के एशिया कप के लिए रवाना होगी।

एशिया कप की टीम में भी अर्शदीप सिंह का नाम है। वहीं इस टीम में जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है। ऐसे में अर्शदीप को बुमराह का साथ नहीं मिलेगा। जिसके चलते अर्शदीप के कंधे पर जसप्रीत बुमराह की कमी पूरा करने की जिम्मेदारी होगी।

ALSO READ: भारतीय टीम का पिछले 5 सालो का शेड्यूल आया सामने, जानिए टीम इंडिया को किस देश से खेलने हैं कितने मैच

Published on August 17, 2022 4:14 pm