shaheen ansha marriage

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी एक बार फिर दूल्हा बन गए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी अंशा अफरीदी से एक बार फिर निकाह किया है। दोनों ने इसी साल फरवरी में पहले शादी रचाई थी। सोशल मीडिया पर अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें शाहीन और अंशा एक-दूसरे के साथ खूबसूरत दिख रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने फरवरी, 2023 में पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से निकाह किया था। एशिया कप से पहले खबर आई थी कि टूर्नामेंट के बाद दोनों एक बार फिर निकाह करेंगे। 19 सितंबर को शाहीन ने अंशा से शादी की। अब 21 सितंबर को दोनों का वलीमा होगा।

पूर्व क्रिकेटर ने साझा की तस्वीरें

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अपनी बेटी की शादी की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि,

“कल ही नूर घर आया था वह उसकी आंखों के सामने से जा रहा है। बाबा का दिल भी डूब गया। सुबह उसके पास आशा आई है।”

वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान बाबर आजम ने शादी समारोह को लेकर तस्वीरें साझा की है। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी को निकाह की बधाई दी है। बाबर आजम तेज गेंदबाज की मेंहदी सेरेमनी में भी नज़र आए थे।

शाहीन और बाबर के बीच हुई थी बहस?

मालूम हो कि एशिया कप 2023 के सुपर 4 राउंड से बाहर हो गई थी। श्रीलंका ने पाकिस्तान की टीम को करारी शिकस्त दी थी। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर कई खबरें वायरल हुई थीं कि बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच ड्रेसिंग रुम में कुछ बहस हुई थी। लेकिन अब बाबर आजम को तेज गेंदबाज की शादी में हंसते-मुस्कुराते देखा गया। ऐसे में दोनों के बीच लड़ाई के दावे पूरी तरह से खारिज हो गए हैं।

ALSO READ: आईसीसी विश्व कप 2023 से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी पर लगा बैन!

Published on September 21, 2023 1:09 pm