PARINITI CHOPRA

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में हैं। क्योंकि हाल ही में उन्हें आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ देखा गया था। वहीं राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। क्योंकि उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अफेयर की खबरें आ रहीं हैं। इन दोनों के साथ में वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

राघव चड्ढा के साथ अफेयर के थे चर्चे

ये दोनों कभी डिनर तो कभी लंच मीट पर स्पॉट होते रहते हैं। वहीं रविवार एक बार राघव  और परिणीति साथ में नजर आए और उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही रोका सेरेमनी करने वाले हैं। साथ में देखकर हर कोई इनके बारे में बात कर रहा है।

मीडिया वालों ने राघव चड्ढा से परिणीति के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आप मुझसे परिणीति नहीं बल्कि राजनीति के बारे में पूछिए। वहीं राघव चड्ढा बहुत हैंडसम हैं। उन पर लाखों लड़कियां मरती है। यह सभी जानना चाहते हैं कि आखिर परिणीति और राघव के बीच में क्या चल रहा है। वह दोनों डिनर लंच मिलते रहते हैं। उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं।

अब परिणीति चोपड़ा के रोका की आ रही हैं खबरें

बता दें कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर परिणीति नजर आई थी। तब से कयास लगाया जा रहा है जल्द ही वह रोका सेरिमनी राघव चड्ढा के साथ कर सकती हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है।

खबरों की माने तो दोनों ने लंदन में स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है और दोनों एक दोस्त हैं। ऐसे में दोनों के फैंस यह जानना चाहते हैं कि इन दोनों के बीच में चल क्या रहा है।

वहीं जानकारी के मुताबिक राघव और परिणीति दोनों दूसरों को पहले से ही जानते हैं पसंद करते हैं। मिलते जुलते भी रहते हैं उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि यह दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं और जल्द ही रोका सेरेमनी की घोषणा करेंगे। दोनों अभी अपने अपने कार्यक्रम में व्यस्त हैं।

ALSO READ: सलमान खान की इन गंदी हरकतों से तंग आकर ऐश्वर्या राय ने की थी ब्रेकअप, पहली बार खुलकर एक्ट्रेस ने बताई उस रात की पूरी सच्चाई

Published on March 27, 2023 2:05 pm