सच आया सामने इसलिए Ravindra Jadeja से आईपीएल के बीच छीन ली गई थी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी!
सच आया सामने इसलिए Ravindra Jadeja से आईपीएल के बीच छीन ली गई थी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी!

ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) के विषय में कई बातें समाने आती रही है। अब ये कहा बताया गया है कि रविंद्र जडेजा के साथ आगे के दिनो मे कोई चमत्कार अगर नहीं होता है, तब वो अगले आईपीएल से पीली जर्सी को छोड़कर अन्य किसी भी जर्सी में नजर आएंगे।

हाल में ये बात भी सामने आई थी कि रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के मैनेजर्स अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी से रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के विषय में बात कर रहे हैं। लेकिन अब चेन्नई के साथ उनकी क्या अनबन हुई थी? जानिए क्या था कारण…

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नहीं दिखेंगे अगले साल

ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता इसी सीजन तक ही रह जायेगा, इसी कई बातें समाने आई है। इसके बाद भी खिलाड़ी की ओर से कोई संवाद सामने नहीं आया है, जिसके बाद अब प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पूरी तरह से चेन्नई सुपर किंग्स से अलग होने का निर्णय के चुके हैं।

रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स से 2012 से जुड़े हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थी कर महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन के लिए सोशल मीडिया पर हर साल की तरह बधाई भी नहीं दी थी।

इस कारण से नाराज हैं रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को ड्राफ्ट में महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा कीमत 16 करोड़ में फ्रेंचाइजी ने बनाए रखा गया था। लेकिन आधे सीजन के बाद रविंद्र जडेजा के गिरते प्रदर्शन और चेन्नई के अब तक के सबसे बुरे सीजन के लिए कप्तानी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से लेकर महेंद्र सिंह धोनी को दे दी गई थी। हालांकि रविंद्र जडेजा कप्तानी छोड़ने के पूरे पक्षधर थे, ये बात प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई गई थी।

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से कप्तानी लेने का कारण एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रविंद्र जडेजा के गिरते प्रदर्शन को देखने के बाद फ्रेंचाइजी का ऐसा मानना था कि खिलाड़ी में ज्यादा उम्मीद के कारण उन्हें कहीं टी20 विश्व कप से भी बाहर न कर दिया जाए, जिसके बाद उनसे कप्तानी लेने का निर्णय किया गया।

Also Read : IND vs ZIM: भारत की जीत के बाद कप्तान केएल राहुल ने गिल और धवन को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय

धोनी ने कहा था जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं दिमाग पर असर होता है

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से कप्तानी लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि

” जब आप कप्तान बन जातें हैं। तब आपसे बहुत सारी डिमांड और उम्मीद होती है। लेकिन जैसे-जैसे कार्य आगे बढ़ता है वैसे-वैसे आपके दिमाग पर असर पड़ता है। मुझे ऐसा लगता है कि कप्तानी ने उनकी तैयारी और प्रदर्शन पर असर डाल दिया”।

Also Read : Asia Cup 2022: भारत और पाकिस्तान 3 महीने में 3 बार होंगे आमने सामने, रोहित शर्मा के पास है टी20 विश्व कप का बदला लेने का मौका

Published on August 19, 2022 7:36 am