RANU MONDAL

वेस्ट बंगाल की रानाघाट रेलवे स्टेशन पर रानू मंडल गाना गाकर अपना पेट भर्ती थी। ऐसे में किसी ने उनका गाना गाते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद रात ही रात लोग उन्हें जान गये। और वह सोशल मीडिया संसेशन बन गईं।

वह लता मंगेशकर का एक गाना गा रहीं थीं, जिसको देखकर हिमेश रेशमिया उनसे इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने गाने में उन्हें ले लिया। लेकिन फिर धीरे-धीरे उनकी प्रसिद्धि कम होने लगी और फिर से वापस अपने घर लौट आईं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना एक फेसबुक पेज बनाया और अपने डेली रूटीन के बारे में उस पर जानकारी देती हैं।

उनकी आधी लाइफ स्ट्रगल और रेलवे स्टेशन पर गाना गाते हुए बीता है। उसके  बाद उनकी जिंदगी ने एक करवट बदली और  रातों-रात ही उनकी किस्मत चमक गई।

रानू मंडल बायोपिक की कर रहीं तैयारी

खबरों की मानें तो इन दिनों रानू मंडल अपने पुराने घर पर हैं जो कि बंगाल में है। और उनके फैंस को यह नहीं पता कि वह अपने घर में किस वजह से रुकी हैं। वह अपने घर में इन दिनों अपनी बायोपिक फिल्म बनाने के लिए रुकी हुई हैं। उसी में बहुत व्यस्त हैं।

रानू मंडल ने हाल ही में पोस्ट शेयर किया था, जिसमे उन्होंने बताया था कि वह इन दिनों अपने घर पर हैं और अपनी बायोपिक को लेकर बहुत एक्टिव हैं। वह अपनी कहानी को लेकर लेखकों की हेल्प भी कर रही हैं ताकि उनकी बायोपिक फिल्म सटीक बन सके। खबरों की माने तो रानू ने एक नया घर लिया है। लेकिन इसकी अभी तक कोई ऑफिसयल जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें-ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ से भी सुंदर है सलमान खान की बहन अलवीरा, तस्वीरें देख कोई भी हो जाएगा दीवाना

रातों रात बनी सोशल मीडिया स्टार

रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थी और वहीं से अपना पेट भरती थीं। उन्हें नहीं पता था कि रातों रात उनकी किस्मत बदल जाएगी। लेकिन वक्त के पहिये पर किसी का जोर नहीं चलता। रानू मंडल जो रेलवे स्टेशन पर गाना गाती थी आज और एक स्टार बन चुकी हैं और अपनी आवाज का जादू बिखेरती रहती है।

ये भी पढ़ें-ऋचा-अली की शादी में सलमान या शाहरुख नहीं बल्कि ये होंगे VVIP मेहमान, देखें लिस्ट

Published on November 16, 2022 8:07 pm