Alia Bhatt and Ranbir Kapoor
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर(Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों ने काफी समय तक डेट करने के बाद एक दूसरे से शादी कर ली। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने डेटिंग की खबरों का खुलासा करते हुए बताया कि रणबीर कपूर  उन्हें बहुत ही अच्छे गिफ्ट देते हैं। जो काफी स्पेशल होता है।

लंदन से Ranbir Kapoor ले आए आलिया के लिए केक

आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि

“अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रहमास्त्र की शूटिंग के दौरान Ranbir Kapoor उनके बॉयफ्रेंड थे और उनके बर्थडे के दौरान वो आलिया की फेवरेट केक लंदन के बुल्गारिया से लेकर आए थे।”

इस केक की दीवानी हैं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने बताया की वह गिफ्ट देखते ही इंप्रेस हो गईं और बहुत खुश थीं, उन्होंने उसको किसी के साथ शेयर नहीं किया। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भी उन्होंने टेस्ट नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि मुझे जो सबसे अच्छा गिफ्ट मिला वह मेरे हस्बैंड से मिला।

उस टाइम वह मेरे बॉयफ्रेंड थे और हम बोल  फिल्म  ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लंदन में लेटर ऑन केक कैफे का यह केक उन्हें बहुत पसंद है और वह उसकी दीवानी है।

ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान नजदीक आए थे Ranbir Kapoor और Alia Bhatt

फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान आलिया और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) नजदीक आए थे। दोनों के बीच में प्यार हुआ था फिर दोनों ने शादी कर लिया यह दोनों एक बेटी के पेरेंट्स हैं। दोनों ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है और अक्सर यह दोनों उसके साथ नजर आते हैं।

बता दें कि आलिया भट्ट ने नेटफ्लिक्स एक्शन हॉट ऑफ स्टोन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है और इसके साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहनी में नजर आईं। यह फिल्म हिट हुई।

वहीं रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) तू झूठी मै मक्कार में नजर आए थे। यह दोनों संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में नजर आए, जो दिसंबर 2023 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें-भारत-अफगानिस्तान सीरीज से पहले लगा टीम को बड़ा झटका, टीम का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी चोटिल होकर हुआ बाहर

Published on January 11, 2024 9:26 am