पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन ने चौथे दिन तोड़ा कमाई का सभी रिकॉर्ड, जानिए कितनी हुई कमाई?
पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन ने चौथे दिन तोड़ा कमाई का सभी रिकॉर्ड, जानिए कितनी हुई कमाई?

PS-1 Box Office Collection Day 4: ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 (Ponniyin Selvan I) 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को मणिरत्नम ने निर्देशित किया है। पोन्नियिन सेल्वन फिल्म में ऐश्वर्या राय, तृषा कृष्णन, कार्थी, जयराम रवि, प्रकाश राज और विक्रम ने लीड रोल प्ले किया है। यह फिल्म बंपर कमाई कर रही है। रिलीज के पहले ही हफ्ते में 200 करोड़ कमाने वाली यह तमिल की पहली फिल्म बन गई है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म (PS-1 Box Office Collection) ने महज 3 दिनों में वर्ल्ड वाइड 230 करोड़ का कलेक्शन किया है।

इस फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया, रविवार को इस फिल्म ने 39.2 कारोबार का कारोबार किया है। इस फिल्म ने पहले ही दिन 36 करोड़ पचास लाख की शानदार ओपनिंग की और दूसरे दिन 36 करोड़ 60 लाख का कारोबार किया। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया। और चौथे दिन (PS-1 Box Office Collection) की कमाई की बात करें तो इसने 39.2 करोड़ की कमाई की है।

500 करोड़ के बजट में बनी  फिल्म

बता दें कि इस फिल्म को कृष्णमूर्ति द्वारा लिखित उपन्यास पर बनाया गया है। पहले वीक में ताबड़तोड़ कमाई (PS-1 Box Office Collection) करने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि दूसरे वीक में भी यह बहुत ज्यादा कमाई करेगी।

पोन्नियिन सेल्वन 1 की कहानी चोल साम्राज्य के इर्द-गिर्द बनी है। वहीं इस फिल्म को लेकर  सोशल मीडिया पर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

ऐश्वर्या के फैंस को था बेसब्री से इंतजार

पोन्नियिन सेल्वन फिल्म के रीलिज होने का ऐश्वर्या राय के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि 90 के दशक की मशहुर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सी फिल्मों में काम किया। लेकिन अभिषेक बच्चन से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बनानी शुरु कर दी।

फिर वो मुश्किलन ही कुछ फिल्मों में नजर आईं। उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बहुत बेकरार रहते हैं। पोन्नियिन सेल्वन में एक्ट्रेस ने अपने दमदार अभिनय से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया।

ये भी पढ़ें-प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय? बच्चन परिवार के घर फिर गूंजने वाली हैं बच्चे की किलकारियां

Published on October 4, 2022 8:24 pm