priyanka chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Global star priyanka chopra) को शायद ही कोई ऐसा हो जो ना जानता हो। भले ही वह विदेश में रहती हैं, लेकिन आज भी वह देसी गर्ल ही हैं। प्रियंका चोपड़ा की अदाओं और अभिनय के लोग दीवाने हैं। लोग उनकी काफी तारीफ करते हैं वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ एक्ट्रेस बल्कि वह एक बिजनेस वूमेन भी हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखें। लेकिन इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

उन्होंने रजत शर्मा (Rajat Sharma) के शो आप की अदालत (Rajat Sharma Aap Ki Adalat) में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े बहुत से खुलासे किए।

खुद को मारना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा

बता दें कि रजत शर्मा के शो आप की अदालत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें काम के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा एक समय था जब प्रियंका चोपड़ा सोचती थी कि वो खुद का गला दबा दें।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उन्हें लोग गंदी नजरों से देखते थे। उन्होंने कहा कि

“जब आप किसी फिल्मी बैकग्राउंड से ना हो और ना ही आपको कोई गॉडफादर हो तब आपको बहुत संघर्ष करना पड़ता है। और अकेली लड़की को देखकर लोग बहुत कुछ सोचते हैं। लोग सोचते हैं कि अकेली लड़की के लोग साथ कुछ भी कर लो मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन मेरे मां बाप ने मुझे अच्छी परवरिश दी थी और मेरी वसूल थे इसलिए मैंने कभी गलत हरकत नहीं किया।”

डायरेक्टर ने की थी गंदी हरकत

प्रियंका चोपड़ा ने आप की अदालत में कहा था कि

“मुझे बहुत संघर्ष का सामना पड़ा। ऐसे में रजत शर्मा ने जब प्रियंका से पूछा कि कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी घटिया हरकतों से आपको फिल्म छोड़नी पड़ी हो। तब एक्ट्रेस ने कहा हां, ऐसा हुआ था एक डायरेक्टर ने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया था, तो मैंने फिल्म छोड़ दी थी। और कभी उसके साथ काम नहीं किया। मेरे लिए आत्म सम्मान ज्यादा जरूरी है।”

एक्ट्रेस ने कहा कि

“एक फिल्म में काम करते समय डायरेक्टर उनसे बदतमीजी की थी। तब उन्हें बहुत गुस्सा आई थी और उन्होंने उस फिल्म को छोड़ दिया ।”

ALSO READ: शाहरुख की सुहाना खान एवं सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री समेत ये स्टार किड्स 2023 में बॉलीवुड डेब्यू को हैं तैयार!

Published on March 31, 2023 4:49 pm