भारतीय टीम

भारतीय क्रिकेट टीम में सेलेक्ट होना, प्रदर्शन करना और फिर नियमित जगह बनाए रखना ये आसान नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में प्रतियोगिता का समय दिग्गज खिलाड़ियो के साथ युवा खिलाड़ियों सभी पर होता हैं। आज विश्व भर में भारतीय टीम के प्रदर्शन और प्रतिभा का उदाहरण दिया जाता है। लेकिन कई बार प्रतिभावान खिलाड़ी समय समय में टीम में जगह मां मिलने के कारण अपनी क्षमता के बराबर का प्रदर्शन नही कर पाते हैं। इसी बीच आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के विषय में बताने जा रहें हैं। जोकि भारतीय क्रिकेट टीम से लगभग तीन साल से बाहर है। हालांकि जब खिलाड़ी में टीम कदम रखा था तब जी तीसरे मैच में तिहरा शतक लड़ दिया था।

करुण नायर ने तीसरे मैच में लगाया था तिहरा शतक

Karun Nair
Karun Nair

30 साल के बल्लेबाज करुण नायर ने भारतीय क्रिकेट टीम में 2016 में डेब्यू करने वाले करुण नायर का नाम हाल फिलहाल आईपीएल, घरेलू क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट टीम से गायब हैं। खिलाड़ी को एक समय पर काफी प्रसिद्धि मिली थी, उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह हासिल की थी। लेकिन अब पिछले तीन साल से वो टीम से बाहर हैं। अपने तीसरे मैच में खिलाड़ी ने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली थी। इंग्लैंड टीम के खिलाफ टेस्ट में तिहरा शतक ठोका था। ऐसा सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ही अपने करियर में कर सकें हैं। अपने करियर में अभी तक खिलाड़ी ने मात्र 6 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें 62.33 की औसत के साथ 374 रन बनाए थे। उनका हाई स्कोर 303 है।

Also Read : भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में क्यों रखती आईसीसी, जानिए परदे के पीछे ICC का गेम

विराट कोहली और रवि शास्त्री पर लगाए थे आरोप

रवि शास्त्री

करुण नायर 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा थे जब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दौरा कर रही थी। इस पांच मैच की सीरीज में करुण नायर को एक भी मैच नहीं खिलाया गया था। जिसके बाद खिलाड़ी ने विराट कोहली और रवि शास्त्री पर आरोप लगाया कि वो स्क्वाड में चुने गए थे। लेकिन एक भी मैच में उन्हें मौका नहीं दिया गया जिसका कारण कप्तान, कोच और चयनकर्ता किसी ने नहीं बताया था। इसी के साथ ही सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने भी चयनकर्ताओं में संवाद की कमी की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि चयनकर्ता खिलाड़ी को टीम से बाहर करने पर किसी भी खिलाड़ी को उसकी कमी के बारे में नही बताते हैं। जिसके कारण खिलाड़ी को नही पता चलता कि आखिर चयन के लिए जरूरी क्या था।

करुण नायर

वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम में करुण नायर की वापसी मुश्किल नजर आ रही है। ऐसा कहा जा सकता है कि दिए अजिंक्य रहाणे को जगह देने के चक्कर में जिन्हे लंबी रेस का घोड़ा कहा का रहा था। जो खिलाड़ी करुण नायर अब भारतीय टीम में वापसी करते नज़र नही आ रहे हैं।

Also Read IND vs IRE: आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी आयरलैंड के खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिलेगा मौका सिर्फ पानी पिलाते आएगा नजर

Published on June 25, 2022 4:09 pm