ICC

भारत और पाकिस्तान ये दोनों नाम जहां पर भी साथ में आते हैं। वहां पर ही माहौल में कुछ अलग ही गर्मजोशी महसूस की जा सकती है। फिर बात जब क्रिकेट की हो, तब भारत और पाकिस्तान के फैंस का जुनून देखते ही बनता है। भारतीय क्रिकेट टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम के साथ सिर्फ ICC टूर्नामेंट में ही टकराती है। लेकिन ऐसा क्यों हैं कि आईसीसी हमेशा भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखती है? जबकि भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच मैच को लेकर किस गर्मजोशी से मैच खेले जाते है। इसका संज्ञान सभी को है, आइए आज हम आपको बताते है इसके पीछे का कारण….

भारतीय और पाकिस्तानी टीम के मैच से फायदा है ICC को

ICC

भारतीय टीम के मुकाबले से ICC व्यूरशिप से काफी पैसा कमाती है। इसी के साथ जब बात हो पाकिस्तान की तब पुराने रिकॉर्ड तक टूट जाते हैं। ICC इस बात को भलीभांति जानते है। इसलिए व्यूअरशिप के चक्कर में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को एक ही ग्रुप में रखा जाता है।

अलग करने से है ICC को नुकसान

ICC T20 WORLD CUP 2021

भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम को अगर दो अलग अलग ग्रुप में रखा जाता है। इस दशा में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संघ का नुकसान है। भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम अपने ग्रुप में टॉप करने से ही सेमीफाइनल में टरका सकती है। ऐसे में ग्रुप में होने वाले फायदे से ICC वंचित रह जायेगी। क्योंकि आईसीसी को मिलने वाले एडवरटाइजमेंट कम होंगे। जबकि भारत और पाकिस्तान ग्रुप में टॉप करने के बाद भी सेमीफाइनल या फाइनल में एक बार फिर टकरा सकते है। ऐसा कई बार देखने को मिला है। आईसीसी के एक टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान टीम के दो मुकाबले हुए है।

9 साल नही खेले है द्विपक्षीय सीरीज

भारत बानाम पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के देशों के बीच आपसी संबध अच्छे न होने के कारण भारतीय टीम और पाकिस्तानी टीम के बीच 9 साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नही हुई है। इसलिए जब भी इस प्रतियोगिता में ये दोनों टीम आपस में मिलती है। तब मुकाबला पुराने रिकॉर्ड तोड़ देता है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 2012-13 में भारत में खेली थी। जिसमे पाकिस्तान की जीत हुई थी।

ALSO READ:ICC ने चुनी साल 2021 की बेस्ट वनडे टीम, भारत को लगा झटका, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

पिछली बार जब टकराए थे भारत और पाकिस्तान

untitled design 377 1635243787

भारत और पाकिस्तान की टीम 2021 में टी20 में अंतिम बार टकराई थी, इसमें पाकिस्तान की जीत हुई थी। अब आईसीसी टी20 में ही 23 अक्टूबर 2022 में मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में टकराने जा रही है। पिछली बार 2021 में 16 करोड़ 70 लाख लोगों ने देखा था। जबकि स्टार ग्रुप में 15.9 अरब मिनट देखा गया था।

ALSO READ:ICC ने चुनी साल 2021 की बेस्ट वनडे टीम, भारत को लगा झटका, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Published on January 24, 2022 7:35 pm