parineeti chopra and raghav chaddha
parineeti chopra and raghav chaddha

इन दिनों बाॅलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारें तक परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आ रही है। दोनों को पिछले दिनों एक साथ कई बार देखा गया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और जल्द ही अपने रिश्ते का अधिकारिक ऐलान भी करने वाले हैं।

अब इसी बीच खबरों में कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही सगाई करने जा रहे हैं।

Parineeti Chopra और Raghav Chadha करने जा रहे सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। खबरों आ रही है कि दोनों जल्द ही एक दूसरे से सगाई करने वाले हैं। सगाई का ये कार्यक्रम दिल्ली में होगा। कहा जा रहा है कि दोनों इसी महीने सगाई करने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा इसके लिए दिल्ली पहुंची चुकी है।

इस वक्त की आई खबरों के अनुसार राघव और परिणीति इसी महीने सगाई करने जा रहे हैं। सगाई काफी प्राइवेट होने वाली है जिसमे सिर्फ दोनों परिवार के सदस्य और उनके कुछ खास करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

प्राइवेट होगी Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई

सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि सगाई को इसी समय करने का फैसला लिया गया है, क्योंकि परिणीति चोपड़ा की बहन भी अपने परिवार के साथ इसी समय भारत आई हैं।

उनकी कजिन सिस्टर मीरा कपूर भी सेरेमनी के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा।

ALSO READ: IND vs AUS WTC Final: केएल राहुल को खराब प्रदर्शन के बाद भी मिला मौका, तो इन 4 खिलाड़ियों को दावेदार होने के बाद भी दिखाया बाहर का रास्ता

Published on April 26, 2023 9:44 pm