50 रूपये तक गिरे सरसों तेल के दाम, अब मात्र इतने में मिल रहा है 1 लीटर तेल
50 रूपये तक गिरे सरसों तेल के दाम, अब मात्र इतने में मिल रहा है 1 लीटर तेल

लगातार बढ़ती महंगाई आम लोगों को रुला रही है। वहीं अगस्त का महीना खत्म होने को आया है। जिसमें कहीं बारिश से राहत है तो कहीं आफत है। बहुत से ऐसे राज्य हैं जहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। तो वहीं बहुत से ऐसे राज्य हैं जहां सूखा पड़ा हुआ है। वहीं महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर के दाम बेलगाम होते जा रहे हैं।

महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम लोग खाने-पीने के सामानों को खरीदते हुए सोचने को मजबूर हो जाते हैं। लेकिन इस बढ़ती महंगाई के बीच एक अच्छी बात यह है कि खाने के तेल यानी सरसों के तेल के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

बता दें कि सरसों के तेल के दाम में 55 रुपए की कमी आई है। अगर आप भी तेल खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है क्योंकि आने वाले दिनों में सरसों के तेल में इजाफा होने की उम्मीद नजर आ रही है।

जानिए अपने शहर में सरसों के तेल की कीमत

बात करें उत्तर प्रदेश की तो उत्तर प्रदेश में सरसों के तेल की कीमत 145 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 22 अगस्त को सरसों के तेल का दाम अलीगढ़ में 144 रुपए प्रति लीटर था। 16 अगस्त को एटा में 1 लीटर सरसों तेल का दाम 143 रुपए था। वहीं 16 अगस्त को हाथरस में सरसों के तेल की कीमत 143 रुपए प्रति लीटर थी।

ALSO READ: देश भर में जारी हुईं LPG सिलेंडर की नई कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या है आज कीमत

3 अगस्त को सरसों के तेल की कीमत अलीगढ़ में ₹144 दर्ज की गई थी। इससे पहले अलीगढ़ में सरसों के तेल की कीमत सबसे ज्यादा थी। अगर आपको सरसों के तेल की खरीदारी करनी है तो जल्दी करिए बहुत अच्छा मौका है। इन सबके बीच का कानपुर में सरसों का तेल सबसे महंगा है वहां 25 अगस्त को सरसों के तेल की कीमत ₹180 प्रति लीटर था।

नई दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में सरसों के तेल का दाम ₹161 प्रति लीटर था। कुछ दिनों पहले सरसों के तेल की सबसे ज्यादा दाम कानपुर में ही दर्ज किया गया था। वहां 180 रुपए सरसों के तेल का दाम था। सरसों के तेल का दाम शाहजहांपुर में 150 और अलीगढ़ में 142 रुपए था।

ALSO READ:LPG CYLINDER PRICE 2022: करोड़ो भारतीयों के लिए आई खुशखबरी, अब 1000 नहीं सिर्फ 750 रूपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

Published on August 27, 2022 2:06 pm