MS DHONI JODHPUR CAMP

आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुके हैं. आपको बता दें कि धोनी कब और क्या फैसला लेते हैं, इस बात की जानकारी किसी को नहीं होती है. यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) आज तक जितने भी फैसले लेते नजर आएं, उस फैसले ने लोगों को पूरी तरह चौका दिया है और इस वक्त भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है.

31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का पहला मुकाबला गुजरात के साथ खेलना है, जिससे पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) चेन्नई छोड़कर जोधपुर पहुंच गए हैं.

देश का फर्ज निभाने चल पड़े धोनी

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) अपना फर्ज निभाते नजर आए और एयरपोर्ट पर वह एक अलग अवतार में दिखे. आपको बता दें कि धोनी क्रिकेटर होने के अलावा आर्मी ऑफिसर भी हैं. वह टेरिटोरियल आर्मी के पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं.

साल 2011 में उन्हें यह मानद रैंक दी गई थी. इसके बाद ही कई बार यह देखा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल से वक्त निकालकर फौजियों के बीच पहुंच जाते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने खुद यह साझा किया है कि अगर आज वह क्रिकेट नहीं खेलते, तो शायद सेना में होते. एक बार फिर से अपना फर्ज निभाने धोनी जोधपुर के आर्मी कैंट पहुंच चुके हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह सैनिकों के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं. उसमें वह आर्मी की खुली जीप में सवार नजर आ रहे हैं और उनके पीछे लोग दौड़ लगा रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी इस वायरल वीडियो में सेना की वर्दी पहने हुए हैं. दरअसल जब धोनी जोधपुर पहुंचे तो वहां उन्हें इंतजार करना पड़ा क्योंकि वहां पर उन्हें लेने के लिए कोई नहीं आया था.

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. इस वजह से उन्हें कोई पहचान नहीं पाया. हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्हें लेने के लिए सेना की गाड़ी आ गई.

फैंस के बीच शुरू हुई हलचल

आपको बता दें कि साल 2019 के वर्ल्ड कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने 2 महीने का क्रिकेट से ब्रेक लिया था और कश्मीर में टेरिटोरियल आर्मी 106 वीं बटालियन में पहुंच गए थे, जहां उन्होंने पेट्रोलिंग ड्यूटी भी की थी.

आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले धोनी के इस वीडियो ने उनके फैंस के बीच एक अलग हलचल शुरू कर दी है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

ALSO READ: BCCI ने इस खिलाड़ी को बना दिया ओपनर तो बदल जाएगी भारतीय टीम की किस्मत, दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना तय!

Published on March 24, 2023 5:13 pm