MS DHONI GF PRIYANKA JHA

क्रिकेट जगत में सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिसकी वजह से उन पर एक फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बनाई गई थी। फिल्म को लोगों ने बहुत प्यार दिया था। इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनल लाइफ के बारे में भी बहुत सी चीजें बताई गई हैं।

इसी के साथ साथ उनकी लव लाइफ के बारे में भी फिल्म में चर्चा की गई है। क्या आपको पता है कि MS Dhoni की पहले भी एक गर्लफ्रैंड थी, जिसकी मौत एक कार एक्सीडेंट के दौरान हो गई थी। आइए उनकी लव लाइफ के बारे में जानते हैं…

MS Dhoni के जीवन को दर्शाती है फिल्म

MS DHONI के जीवन के बारे में फिल्म में बताया गया है और उनके पूरे जीवन का वर्णन एक फिल्म के माध्यम से किया गया है। भारतीय टीम में अपने जुनून की वजह से वह जगह बनाने में सफल रहे। इस फिल्म में धोनी के खेल से लेकर उनके जीवन तक की सारी घटनाओं को दिखाया गया।

उनके जीवन के बदलाव में एक घटना का बहुत बड़ा हाथ रहा,जिसकी वजह से यह फिल्म बहुत कामयाब हुई और वह घटना थी उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका के कार एक्सीडेंट से मौत हो जाना। इससे पहले धोनी के फैंस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी,लेकिन जिन्होंने इस फिल्म को देखा तो उनको इसके पीछे छुपे राज के बारे में पता चला।Dhoni की लाइफ में प्रियंका का बड़ा रोल था, जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी नहीं की थी और वह स्ट्रगल कर रहे थे, तब प्रियंका झा ने उनका साथ दिया था। फिल्म में धोनी के भारतीय टीम में चयन होने के बाद ही इन दोनों के प्यार को दिखाया गया है। धोनी और प्रियंका एक दूसरे के बहुत करीब थे और वह शादी भी करना चाहते थे, लेकिन दुर्घटना में प्रियंका की मौत हो गई और जब धोनी को यह बात पता चली, उस समय वह टूर से लौट कर आए थे, जिससे उनको बड़ा सदमा पहुंचा था। उनके करीबियों को तो यह लगने लगा था कि अब धोनी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे,लेकिन धोनी ने अपने जीवन की इस बड़ी दुर्घटना को अपने जीवन की ताकत बना लिया।

ALSO READ: एक दो नहीं बल्कि बॉलीवुड की इन 4 अभिनेत्रियों के साथ सम्बंध बना चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी, एक ने तो सरेआम रिश्ते को बताया था धब्बा

सामने आई प्रियंका की तस्वीर

वैसे तो फिल्म में धोनी की गर्लफ्रेंड का रोल दिशा पाटनी ने निभाया था। इस फिल्म में दिशा को देख सभी लोग उनके दीवाने हो गए थे पर लोगों के मन में धोनी की रियल लाइफ गर्लफ्रेंड को देखने की उम्मीदें भी जाग उठी। यहां देखें उनकी तस्वीर।

Read More –हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को दिया विश्व कप 2011 जीत का श्रेय, कहा उनकी एक सलाह से हमने जीता पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल

Published on March 14, 2023 9:08 pm