मुंबई इंडियंस ने जहीर खान का किया प्रमोशन, अब इस भूमिका में नजर आयेंगे पूर्व भारतीय गेंदबाज
मुंबई इंडियंस ने जहीर खान का किया प्रमोशन, अब इस भूमिका में नजर आयेंगे पूर्व भारतीय गेंदबाज

Mumbai Indians Franchise Support Staff : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज पेसर जहीर खान (Zaheer Khan) इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं। जहीर खान के साथ ही श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने काफी वक्त से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं।

दोनों ही दिग्गजों की जिम्मेदारी में अब मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने बढ़ोतरी की है। दरअसल फ्रेंचाइजी अन्य लीग के लिए पूर्व खिलाड़ियों की जिम्मेदारी बढ़ा रही है। जानिए दोनों खिलाड़ियों के लिए क्या हुआ अब नया…

इन तीन टीमों की जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक

“महेला जयवर्धने और जहीर खान अब इस फ्रेंचाइजी की तीनों टीमों, आईपीएल में मुंबई इंडियंस, आईएलटी20 में एमआई एमिरेट्स और साउथ अफ्रीका टी20 में एमआई केप टाउन के लिए काम करेंगे। श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज जयवर्धने फ्रेंचाइजी के ग्लोबल हेड (परफॉर्मेंस) बनाए गए हैं। जहीर खान अब से ग्लोबल हेड क्रिकेट (डेवलपमेंट) के तौर पर जिम्मेदारी निभाएंगे”।

Also Read : IND vs AUS: भारत दौरे से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, स्टार्क समेत चोटिल हुए ये 3 खिलाड़ी, बेहद कमजोर हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

जयवर्धने थे स्टाफ का हिस्सा जब जीते थे खिताब

महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस का हिस्सा लंबे वक्त से हैं। मुंबई इंडियंस ने 2017 में जब मुख्य कोच के पर जब जिम्मेदारी निभाई तब मुंबई इंडियंस ने एक और बार आईपीएल का खिताब जीता था। अब महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की तरफ से नई जिम्मेदारी दी गई है। अब इनके बाद मुंबई इंडियंस के हेड कोच की तलाश कर रही है। जिसे लेकर कयास भी लगाए जा रहें हैं

जहीर खान भारत के बेहेतरीन ऑल राउंडर

43 साल पूर्व भारतीय ऑल राउंडर खिलाड़ी जहीर खान को टीम इंडिया का बेहतरीन ऑल राउंडर माना जाता है। जहीर खान ने भारतीय टीम के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जहीर खान ने टेस्ट में 311, वनडे में 282 और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में कुल 17 विकेट हासिल किए हैं।

साथ ही टेस्ट फॉर्मेट में तीन अर्द्धशतक भी लगाए हैं। साथ ही श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी 45 साल के महेला जयवर्धने ने अपने करियर के दौरान टेस्ट में 11814, वनडे में 12650 और टी20 इंटरनेशनल में 1493 रन बनाए हैं।

Also Read : IND vs SA : कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ का कटा टीम इंडिया से पत्ता, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कप्तान और कोच

Published on September 14, 2022 3:42 pm