क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में हाथ आजमाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, थालापथी विजय के साथ करेंगे डेब्यू
क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में हाथ आजमाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, थालापथी विजय के साथ करेंगे डेब्यू

इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के मोस्ट पॉपुलर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन उनके फैंस में कोई कमी नहीं आई है। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) के सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी फैन हैं। वही खबरों की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) फिल्मी दुनिया में एंट्री करने जा रहे हैं।

वह फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्रोड्यूसर साउथ के सुपरस्टार थालापथी विजय (THALAPATHI VIJAY) के साथ काम करेंगे। वहीं जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में धोनी (MS DHONI) एक छोटा रोल प्ले कर सकते हैं। इस खबर के बाद धोनी की फैंस में काफी खुशी है।

साथ में दिखे धोनी और थालापथी

MS Dhoni and Vijay
साउथ के सुपरस्टार थालापाथी विजय के साथ फिल्म करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, निभाएंगे खास रोल

बता दें कि एम एस धोनी और साउथ की सुपरस्टार विजय काफी अच्छी फ्रेंड हैं। और धोनी ने खुद खालापाथी को फोन किया और फिल्म के बारे में बात की। खबरों की मानें तो विजय को यह फिल्म करना है हालांकि अब इसका कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

ALSO READ: “रोहित शर्मा भगोड़ा क्रिकेटर है, पेट निकला हुआ है पूरा अनफिट है सिर्फ कमजोर टीम के खिलाफ खेलता है” नेशनल टीवी पर पत्रकार ने की हिटमैन की बेईज्जती

धोनी प्रोडक्शन के तहत बनेंगी फिल्में

check out the pictures when ms dhoni met vijay thalapathy netizens are gushing over 3
साउथ के सुपरस्टार थालापाथी विजय के साथ फिल्म करेंगे महेंद्र सिंह धोनी, निभाएंगे खास रोल

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अब धोनी प्रोडक्शन के तहत फिल्में बनाने की योजना में है। वहीं धोनी को साउथ में लोग थाला के नाम से बुलाते हैं थाला का मतलब होता है लीडर। बता दें कि धोनी और विजय 2021 को चेन्नई के गोकुलम स्टूडियो में मिले थे। जहां धोनी एक ऐड शूट कर रहे थे तो वहीं  एक्टर अपनी फिल्म बीस्ट की शूटिंग कर रहे थे।

इस दौरान दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर छाई रही। एम एस धोनी के जीवन पर एक फिल्म बनी थी जिसका नाम था एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी इस फिल्म में देवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने दमदार अभिनय किया था और यह फिल्म लोगों की पसंद बन गई।

ALSO READ-इंग्लैंड में भारत नहीं बल्कि अंग्रेजो के लिए खेलेगा ये भारतीय खिलाड़ी, लंबे समय से टीम इंडिया से था बाहर

Published on June 24, 2022 11:54 am