Lucknow Super Giants

IPL 2022: Lucknow Super Giants : इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के दिन मात्र तीन दिन बचे हैं। लेकिन इसके पहले अब एक और खिलाड़ी के इंडियन प्रीमियर लीग से अपना नाम वापस लेने की बात सामने आई है।

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) के खिलाड़ी में इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद फ्रेंचाइजी में नए खिलाड़ी के ऐलान के लिए एक रोचक ढंग से हिंट प्रस्तुत किया हैं। जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर इसे खोज भी लिया है। जानिए क्या है पूरी बात….

मार्क वुड ने वापस लिया आईपीएल से अपना नाम

मार्क वुड

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ( Mark Wood) ने आईपीएल एल 15वे संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके पीछे क्या मुख्य वजह है अभी ये समाने नहीं आया है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग जिसे शुरू होने में मात्र तीन दिन का समय शेष है।

इस समय मेगा ऑक्शन में चुने गए अपने खिलाड़ी को IPL के इतने करीब आनें बाद नाम वापसी फ्रेंचाइजी की नीतियों पर असर डालेंगी। मेगा ऑक्शन ( Mega Auction ) में लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) ने मार्क वुड ( Mark Wood) को 7 करोड़ की कीमत के साथ अपने साथ जोड़ा था।

कौन खिलाड़ी शामिल होगा, Lucknow Super Giants ने दिया हिंट

Andrew Tye

लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) ने एक पोस्टर एक माध्यम से ये बात सा कर दी है कि मार्क वुड की जगह कोई अन्य खिलाड़ी जल्द ही उनकी जगह टीम में लेगा। इसके लिए फ्रेंचाइजी में एक शेप वाला पोस्टर भी पोस्ट किया है। जिसके बाद फैंस अगले खिलाड़ी कौन होगा, इसके लिए कयास लगा रहे हैं। बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स ने अभी किसी खिलाड़ी का औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

ALSO READ:IPL 2022: KL RAHUL के साथ ये खिलाड़ी करेगा लखनऊ टीम की ओपनिंग, ऐसी होगी Lucknow Super Giants टीम

 

फैंस ने पता लगाया, ये खिलाड़ी है उम्मीदवार

लखनऊ सुपर जायंट्स ( Lucknow Super Giants) में मार्क वुड की जगह ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाय ( Andrew Tye ) टीम से जुड़ सकते है। LSG फ्रेंचाइजी में जिस शेप में फोटो शेयर की है एक फैन ने सोशल मीडिया पर एंड्रयू टाय ( Andrew Tye ) की वैसी ही तस्वीर शेयर की है।

जिसके बाद यू समझा जा रहा है कि एंड्रयू टाय ( Andrew Tye ) मार्क वुड के स्थान पर टीम से जुड़ सकते हैं। इसी के साथ बांग्लादेश के तस्कीन अहमद का नाम भी मार्क वुड के स्थान पर जुड़ने के लिए सामने आ रहा है। हालांकि एंड्रयू टाय ( Andrew Tye ) की तस्वीर शेयर करने के बाद उनके नाम पर ज्यादा जोर दिया का सकता है।

ALSO READ:IPL 2022: धोनी को मिला दीपक चाहर का रिप्लेसमेंट, 19 साल का यह खिलाड़ी लेगा जगह, वर्ल्ड कप में भी मचा चुका धमाल

Published on March 22, 2022 10:53 pm