IPL 2022 के लिए अब एक हफ्ता भी बाकी नही रह गया है और फैंस का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। वही, एक खिलाड़ी जो मेगा नीलामी में अनसोल्ड रह गया था, वो अब इस टूर्नामेंट में वापसी कर रहा है और यह खबर पक्की हो गई है। सुरेश रैना अब नए अवतार में आगामी टूर्नामेंट में नज़र आएंगे।
दिखेगा मिस्टर IPL का नया अंदाज़
मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना IPL के 15वें संस्करण में कमेंट्री में डेब्यू करने वाले हैं और यह अब पक्का हो गया है। बेंगलुरु में हुए दो दिन के मेगा नीलामी में सुरेश रैना को कोई खरीदार नहीं मिला था। उनका नाम नीलामी के दौरान एक बार आया था। रैना ने IPL से संन्यास नहीं लिया है और विकल्प खिलाड़ी के रूप में उन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ सकती है।
स्टार स्पोर्ट्स की ओर से ऐलान कर दिया गया है कि सुरेश रैना इस बार उनके कमेंट्री पैनल में शामिल होंगे और कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भी कमेंट्री करते दिखेंगे।
रवि शास्त्री ने पहले भी खूब कमेंट्री की हैं, लेकिन सुरेश रैना पहली बार इस भूमिका में नजर आएंगे। इसको लेकर फैंस उस वक्त का इंतजार कर रहे हैं, जब लोग उन्हें टीवी पर कमेंट्री करते हुए सुनेंगे और देखेंगे।
नही मिला रिप्लेसमेंट के तौर पर भी मौका
सुरेश रैना इससे पहले IPL मे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए काफी नजर हैं। जब दो साल के लिए सीएसके पर बैन लगा था तब वे गुजरात लायंस की टीम से जुड़े थे और कप्तानी भी कर रहे थे। मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना ने अपना बेस प्राइज दो करोड़ रुपये रखा था।
लेकिन उन्हें इतनी बड़ी कीमत पर खरीदेन में किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई। हाल ही में कुछ खिलाड़ी चोटिल होकर IPL से बाहर हुए तो सबको लगा कि सुरेश रैना उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पर अब सुरेश रैना नए अंदाज में दिखने को पूरी तरह तैयार हैं।