ajay and kajol

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में यह दोनों अपने रिश्ते से काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम को डीएक्टिवेट कर दिया था, जिससे वह काफी सुर्खियों में बनी रहीं।हालांकि काजोल ने यह सिर्फ अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए किया था। काजोल अपकमिंग प्रोजेक्ट “द ट्रायल” की वजह से काफी चर्चा में हैं। इसमें वह एक वकील के रोल में नजर आएंगी।

वहीं उनके फैंस और दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि मैं अजय देवगन पर मुकदमा चला दूंगी और इसका कारण बताने की मुझे कोई जरूरत नहीं है।

काजोल चलाएंगी अजय देवगन के ऊपर मुकदमा

काजोल देवगन ने कहा कि वह अपने पति अजय देवगन पर मुकदमा चलाएंगी उसकी वजह भी किसी को बताने की जरूरत नहीं है। एक इंटरव्यू के दौरान जब पूछा गया था कि वह रियल लाइफ में किसके उपर केस करेंगी, तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि वह अपने पति पर इसका मुकदमा चलाएंगी। उन्होंने कहा था कि वह अजय देवगन के उपर मुकदमा करेंगी। जैसा कि उन्हें पता है कि वह सारे बातो को भी कबूल कर लेंगी।

 काजोल के दीवाने हैं फैंस

बता दें कि काजोल के फैंस बहुत ज्यादा ही दीवाने हैं। और उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तो बात ही अलग है। उनकी शादी को 30 साल हो गया लेकिन उनके बीच प्यार आज भी बरकरार है। काजोल और अजय दो बच्चों के माता-पिता हैं।

 वर्कफ्रंट

काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट द ट्रायल को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज में नजर आई थी। जिसको बहुत पसंद किया गया। काजोल अब फिल्मों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफार्म पर एक्टिव हैं और वह बैक टू बैक प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है।

ये भी पढ़ें-मलाइका अरोड़ा से लेकर दिशा पाटनी तक, अपने बॉडी पर ऐसे-ऐसे निशानों को खुलकर दिखाती हैं ये हसीनाएं, जिसे देख शर्मिंदा हो जाते हैं लोग

Published on July 5, 2023 9:25 pm