MALAIKA ARORA AND DISHA PATANI

इंडस्ट्री में बहुत सी एक्ट्रेस हैं जो मां बन चुकी हैं  लेकिन कुछ ऐसे भी एक्ट्रेसेस है जो मां नही बनी हैं। टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में बहुत से ऐसी हसीनाएं हैं जो बेहद हसीन हैं और अपने स्ट्रेच मार्क्स को भी फ्लांट करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने स्ट्रेच मार्कस को फ्लांट किया।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)

बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस की वजह से जानी हैं। वह अपनी फिटनेस से यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। वही वह एक बच्चे की मां भी हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने स्टाइल और फैशन सेंस की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती है और अपने स्ट्रेच मार्क्स को बहुत ही बेबाकी के साथ दिखाती हैं।

दिशा पटानी (Disha patani)

दिशा पटानी इंटरनेट संसेशन है और उन्हें बिकनी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। वह तरह तरह के बिकनी पोज देती हैं जिसमें उनके स्ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं। इसका उनके उपर कोई असर नहीं पड़ता। वह जमकर पोज देती हैं।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

परिणीति चोपड़ा अपने एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से जानी जाती है और उन्होंने अब बहुत ज्यादा अपना वेट लॉस किया है। ऐसे में उनके स्ट्रेच मार्क्स भी पड़ गए हैं। वह बिना शर्माए सबके सामने पोज देती दिखती हैं।

उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia)

उर्वशी ढोलकिया टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती हैं। उनके कोमोलिका के रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया था और उनकी भी बहुत सारे स्ट्रेच मार्क्स है। जिसको बिना शर्मिंदगी के सबके सामने दिखाती हैं।

जरीन खान (Zarine Khan)

सलमान खान की फिल्म वीर की एक्ट्रेस जरीन खान के बहुत सारे स्ट्रेच मार्क्स हैं । वह सलमान खान के साथ फिल्म वीर में नजर आई थी। लोग उनके स्ट्रेच मार्कस को देख कर उन्हें बहुत ट्रोल करते हैं।

ये भी पढ़ें-आधी रात को ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन के बर्थडे पार्टी में नशे में झूमी मलाइका, डांस मूव से लोगों को बना दिया दीवाना