malaika arora

अर्जुन कपूर और मलाइका (Arjun Kapoor and Malaika) की जोड़ी बहुत ही पॉपुलर  है। इन दोनों को फैंस काफी  पसंद करते हैं। यह दोनों आए दिन किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अपनी लाइफ और अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अर्जुन कपूर अपना 38 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड ने जमकर धमाल मचाया और एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस  दी थी।

मलाइका अरोड़ा ने डांस से लगाई आग

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ उनका जन्मदिन मना रही हैं और उन्होंने अपने घर में बर्थडे पार्टी रखी थी। जिसमें बहुत सारे करीबी रिश्तेदार और दोस्त देखने को मिले। वहीं पार्टी की इनसाइड वीडियो वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें मलाइका अपने डांस चार चांद लगाती नजर आईं।

एक्ट्रेस ने चल छैया छैया गाने पर डांस मूव्स दिखाए। जिसको देखकर यूजर्स और फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हालांकि मलाइका के साथ  अर्जुन कपूर नजर नहीं आए।

वीडियो में साथ देखा जा सकता है कि जब मलाइका डांस कर रही होती हैं तब अर्जुन कपूर नजर नहीं आ रहे हैं । वहीं हमेशा की तरह मलाइका बेहद खूबसूरत नजर आ र हीं हैं। उन्होंने वाइट कलर का गाउन पहना था और बहुत ही स्टाइलिश बूट को कैरी किया था।

अर्जुन कपूर 38 साल के हो गए हैं वहीं मलाइका 49 साल की हो चुकी हैं। इन दोनों के  बीच में 11 साल का एज गैप है। इसके बावजूद ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

इनकी उम्र को लेकर इन्हें ट्रोल किया जाता है लेकिन इन दोनों के बीच में उसका कोई फर्क नहीं पड़ता। अर्जुन कपूर मलाइका से बहुत प्यार करते हैं और यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश रहते हैं। साल 2016 में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक ले लिया था और 2018 में अर्जुन कपूर के 34 वें जन्मदिन पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था।

ये भी पढ़ें-कुत्ते घुमाने की जल्दी में बिना ब्रा पहने ही घर से निकल पड़ी मलाइका अरोड़ा, देख भड़के लोग कहा निकलने से पहले….

Published on June 27, 2023 10:55 pm