irfan pathan wife safa baig

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी खान पठान अक्सर अपनी पत्नी सफा बेग के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा शेयर करने वाली तस्वीरों में उनकी पत्नी सफा बेग का चेहरा हिजाब से ढका हुआ नजर आता है।

हालांकि सोशल मीडिया पर उनके कुछ ऐसी तस्वीरें भी मौजूद है, जिसे देखकर यह मालूम होता है कि वह बेहद ही खूबसूरत हैं। चलिए आपको बताते हैं इस कड़ी में आकर आखिर कौन है इरफान पठान को बोल्ड करने वाली सफा बेग

सउदी अरब की हैं सफा बेग

सफा बेग का जन्म 28 फरवरी 1994 को हुआ था। सफा साऊदी अरब के जेद्दा के अज़ीज़्या जिले की रहने वाली हैं । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात साल 2014 में एक दूसरे से दुबई में हुई थी, जिसके बाद ही इन दोनों ने साल 2016 में शादी करने का फैसला किया। सफा बेग, इरफान पठान से पूरे 10 साल छोटी हैं।

जानिए आखिर सफा बेग क्यों नहीं दिखाती हैं अपना चेहरा

बता दें कुछ समय पहले जब यूजर ने सोशल मीडिया पर सफा के चेहरे को छुपाने के लिए इरफान पठान की आलोचना कर रहे थे, तब उनकी पत्नी ने इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया था कि वह अपनी मर्जी से हिजाब में रहती हैं। उनके पति इरफान पठान उन्हें एक अच्छे पति की तरह सपोर्ट करते हैं।

Read More: सचिन तेंदुलकर ने पहली बार किया खुलासा बताया 2007 में युवराज को नजरअंदाज कर क्यों धोनी को दिलाई टीम इंडिया की कप्तानी

मशहूर मॉडल रही है इरफान पठान की बेगम

बता दें कि इरफान पठान की पत्नी सफा मिडल ईस्ट एशिया की मशहूर मॉडल भी रह चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इरफान पठान की पत्नी सफा बेग की कई सारी खूबसूरत ग्लैमरस तस्वीरें भी मौजूद हैं। उनकी तस्वीरें वहां की कई बड़ी-बड़ी फैशन मैगजीन में भी छपी हुई है।

इतना ही नहीं सपा को एक बेहतरीन नेल आर्टिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है उनका एक सोशल मीडिया पर Flickr page. नाम से एक पेज भी मौजूद हैं।

Read More: जयदेव उनादकट से पहले इन 3 खिलाड़ियों की हुई थी लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी, 2 तो धोनी का बने शिकार

Published on December 22, 2022 6:20 pm