mandhana and babar azam

क्रिकेट को लोग बहुत पसंद करते हैं। बहुत से क्रिकेटर ऐसे हैं जिसके करोड़ों फैंस हैं। पूरी दुनिया में क्रिकेट के दीवाने लोग है। लोग आईपीएल(IPL) को दीवानों की तरह देखते हैं। वहीं वूमेंस आईपीएल खत्म हो चुका है। मुंबई इंडियंस को बीपीएल के रूप में पहला चैंपियन मिला। जिस पर पैसों की जमकर बरसात भी हुई।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) टीम ने दिल्ली कैपिटल(delhi capital) को फाइनल में 7 विकेट से हराकर अपने नाम खिताब किया। दिल्ली टीम पर मुंबई इंडियंस टीम ने शुरुआती दबाव बनाए रहा और अंत तक दबाव ही रहा।

दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 131 रन बनाए और मुंबई में 3 बॉल बाकी रहते 3 विकेट पर 134 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

 करोड़ों मिली प्राइज मनी

बता दें कि मुंबई इंडियनस को जीत के बाद 6 करोड़ का प्राइज मनी मिला। वहीं शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग खिताब अपने नाम किया। जिसके बाद उन्हें इनाम के तौर पर 3.4 लाख मिले। वहीं पीएसएल की उपविजेता टीम को डेढ़ करोड रुपए मिले।

वूमेन प्रीमियर लीग की उपविजेता दिल्ली कैपिटल को 3 करोड़ रुपए मिले। वहीं तीसरे स्थान पर रही यूपी वारियर्स को एक करोड़ का पुरस्कार मिला। वहीं आईपीएल की पिछली बार विजेता रही गुजरात टाइटन्स को 20 करोड़  मिले थे। और उपविजेता राजस्थान रॉयल्स को 12.5 करोड़ रुपए मिले थे।

बता दें कि वूमेन प्रीमियर लीग में 5 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें पीएसएल में टीमों की संख्या 6 है. इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हैं। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से नैट सीवर ने सबसे अधिक 60 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) 39 गेंदों पर 37 रन खेलकर आउट हुईं।

वहीं दूसरी तरफ मुंबई की ओर से खेल रहीं इंग्लैंड की मीडियम स्पीड की गेंदबाज इस्सी वोंग ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया।  उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती 3 विकेट लेकर उसकी कमर तोड़ दी।

ये भी पढ़ें-WPL 2023: IPL तो छोड़ो WPL से भी पीछे है पाकिस्तान का PSL, दोनों की इनाम राशि में है करोड़ों का फासला

Published on March 28, 2023 12:41 pm