Placeholder canvas

The Great Khali की पत्नी हरमिंदर कौर हैं हुस्न की मल्लिका, खूबसूरती में ऐश्वर्या भी हैं फेल

भारत के पूर्व रेसलर और पहलवान ‘The Great Khali’ को तो हर कोई जानता है। खली ऐसा नाम है, जो भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में काफी फेमस है। द ग्रेट खली बीते साल ही भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं उनके बीजेपी में शामिल होने पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें खूब बधाई दी थी। खली की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें ऐसी भी हैं, जो बहुत से लोगों को नहीं पता। तो चलिए खली की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें आपको बताते हैं।

“द ग्रेट खली” (The Great Khali) ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कई प्रतिद्वंद्वी द अंडरटेकर, जॉन सीना और केन जैसे रेसलर को मात दे चुके हैं। बता दें कि खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। खली हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रहने वाले है। खबरों के मुताबिक खली डब्ल्यूडब्ल्यूई वर्ल्ड हैवीवेट खिताब जीतने वाले पहले इंडियन खिलाड़ी भी हैं। खली की जिंदगी से जुड़ी कई बातों को कम ही लोग जानते हैं। आइए आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कई बाते बताएंगे।

खली की वाइफ

‘द ग्रेट खली’ (The Great Khali) की पत्नी का नाम हरमिंदर कौर है। हरमिंदर कौर जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हैं। हरमिंदर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। खली और हरमिंदर ने साल 2002 में शादी रचाई थी। बता दें कि खली और हरमिंदर की हाइट में अंतर होने के बाद भी दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। खबरों के मुताबिक खली शादी के बाद रेसलिंग में शामिल हुए थे। इसके बाद से वह धीरे धीरे फेमस हो गए।

शादी के 12 साल बाद हुई बेटी

बता दें कि खली और उनकी पत्नी हरमिंदर की शादी साल 2002 में हुई थी। वहीं उनकी बेटी का जन्म 12 साल बाद यानी साल 2014 के फरवरी में हुआ था। उनकी बेटी का अवलीन राणा है।

अवलीन राणा अब 10 साल की हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अवलीन राणा को भी हरमिंदर कौर, खली की तरह रेसलर बनाना चाहती हैं। अवलीन राणा को खली के साथ उनके इंस्टाग्राम फोटोज में देखा जा सकता है।

खली देते हैं अपनी वाइफ को सरप्राइज

एक इंटरव्यू की रिपोर्ट्स के मुताबिक खली (The Great Khali) काफी रोमांटिक हैं। वहीं वह अपनी पत्नी हरमिंदर को आए दिन कुछ न कुछ सरप्राइज देते रहते हैं। इसके अलावा वह पत्नी के लिए पार्टी भी ऑर्गनाइज करते हैं।

इसके अलावा वह भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे मूवी देखने परिवार के साथ जाने से बचते है। दरअसल, लोग उन्हें देखते ही फोटो खिंचवाने लगते हैं जिससे उनकी फैमिली को कोई प्राब्लम न हो।

5 किलो चिकन के साथ ये चीजें खाते हैं खली

खली (The Great Khali) की भारी बॉडी और लंबे शरीर के चलते उनकी उनकी डाइट का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। आपको बता दें कि खली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे रोजाना 5 किलो चिकन तो खाते ही हैं साथ में 55 अंडे और 10 लीटर दूध पीते हैं।

इसके अलावा वह चीट डे पर लगभग 70 भटूरे भी खा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें चिकन करी और अंडा करी काफी ज्यादा पसंद है। इसके अलावा वह खाना भी काफी टेस्टी बनाते हैं।

खली की बेहद विशालकाय है बॉडी

बता दें कि खली की हाइट 7 फीट 1 इंच है। वहीं उनका वजन करीब 150-160 किलो के बीच का होगा। आपको बताते चले कि खली के पैर में 20 नंबर का जूता लगता है।

वहीं उनके हाथ का पंजा इतना बड़ा है कि नॉर्मल इंसान के दोनों हाथ मिलाकर भी उनके बराबर न हो। खली को अपने लिए कपड़े और जूते बनवाने के लिए अलग से ऑर्डर देना पड़ता है। तब जाकर उनकी साइज का तैयार होता है।

ALSO READ: PSL और BBL को आईपीएल से बेहतर बताने वाले बाबर आजम को एक बार देख लेनी चाहिए WPL में मिलने वाली ईनामी राशि