फाफ डू प्लेसिस/FAF DU PLESIS PC

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए इस रोमांचक मैच में फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। डुप्लेसिस का यह फैसला तब सही साबित हुआ, जब श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली केकेआर पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई। केकेआर की पूरी टीम 18.5 ओवर में 128 रन ही बना पाई।

फाफ डुप्लेसिस के खाते में आई पहली जीत

FAF DU PLESIS

पहली बार RCB की कप्तानी कर रहे फाफ डुप्लेसिस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करते हुए जीत की खुशी जताई और इस सीजन RCB के लिए पहली जात हासिल की। उन्होंने कहा,

“बहुत खुश। छोटे मार्जिन का खेल शुरू में बहुत महत्वपूर्ण होता है। छोटा स्कोर, हमने सिर्फ सकारात्मक होने की कोशिश की लेकिन उनके तेज गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। गेंद पहले थोड़ी और स्विंग हुई लेकिन आज सीम और उछाल थी। दो तीन दिन पहले, यह 200 था और आज 130 था। हम और अधिक आश्वस्त होना चाहेंगे। बस अनुभव। रन कभी कोई समस्या नहीं थी। हमें बस हाथ में विकेट लेने की जरूरत थी। अगर कूल होने की बात करें तो डीके एमएस धोनी के जितने करीब हैं। मैं मदद के लिए दूसरे लोगों पर निर्भर हूं। हमारे पास टीम में महान लोग हैं। समूह में अच्छा संचार है। लोग महान हो गए हैं। उनका समर्थन किया गया है। वे मेरे पास विचार लेकर आ रहे हैं।”

ALSO READ:IPL 2022 RCBvsKKR : लड़ा..खूब लड़ा.. लेकिन जीत नही सकी KKR, श्रेयस अय्यर की एक गलती की वजह से गंवाया मैच

RCB ने आखिरी ओवर में हासिल की जीत

RCB AGAINST KKR
RCB AGAINST KKR

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 19.2 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी को आखिरी ओवर में 7 रन बनाने थे। दिनेश कार्तिक स्ट्राइक पर थे। उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाया और दूसरी गेंद पर चौका जड़ दिया। कार्तिक के इस तरह आरसीबी को जीत दिलाने से फैंस की आंखों के सामने एशिया कप के फाइनल का नजारा घूम गया, तब कार्तिक ने छक्का लगाकर भारत को चैंपियन बनाया था। 

ALSO READ: IPL 2022: टीम इंडिया से बाहर करने के बाद भी नही सुधरा ये खिलाड़ी, KKR की डुबोई नैया, ख़त्म हो सकता है IPL करियर

Published on March 31, 2022 7:57 am