PL 2022: BIG BREAKING: 8 में से 6 मैचों में मिली हार के बाद रविंद्र जडेजा ने छोड़ी चेन्नई सुपर की कप्तानी, अब ये दिग्गज होगा नया कप्तान
PL 2022: BIG BREAKING: 8 में से 6 मैचों में मिली हार के बाद रविंद्र जडेजा ने छोड़ी चेन्नई सुपर की कप्तानी, अब ये दिग्गज होगा नया कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स ( Chennai Super Kings) की टीम ने लीग के शुरू होने के मात्र दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) के बाद भविष्य की ताक पर ऑल राउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja) लीग की सबसे पसंदीदा टीम मानी जाने वाली चेन्नई का कप्तान बनाया था। लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स ( CSK) की परफॉर्मेंस इस साल अन्य सालों की तरह नजर नही आई।

फैंस ने इसे कप्तान बदले जाने से जोड़ा, लेकिन टीम की बैटिंग और बालिंग दोनों में ही सीएसके फ्लॉप रही। जिसके बाद अब लीग के एक तिहाई मैच होने के बाद टीम की कमान वापस महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में सौप दी है। रविंद्र जडेजा ने अपने प्रदर्शन में गिरावट के बाद ऐसा किया है।

रविंद्र जडेजा ने वापस की कप्तानी माही के हाथ में

Ravindra Jadeja Bows Down To MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के कप्तानी पद से रविंद्र जडेजा ने अपना काम करना छोड़ दिया है। शनिवार को देर शाम को चेन्नई सुपर किंग्स की ऑफिशियल वेबसाइट ने इस बात का ऐलान किया। जिसमें उन्होंने कहा की रविंद्र जडेजा अपने निजी परफॉर्मेंस पर ध्यान देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी करने की गुजारिश की। जिसे माही में मान लिया, और अब बार फिर से वो मैदान पर कैप्टन की भूमिका में नजर आएंगे।

रविंद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स की वेबसाइट के अनुसार ” रविंद्र जडेजा ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में वापस कर दी है। रविंद्र जडेजा ने निर्णय किया है कि वो चेन्नई के फ्रेंचाइजी में कैप्टन के तौर पर भूमिका जारी नहीं रखेगे, वो अपने खेल पर ध्यान देना चाहते है। जिसके बाद उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी लेने के लिए गुजारिश की। महेंद्र सिंह धोनी में भी पूरी दिलचस्पी के साथ चेन्नई को लीड करने किया और जडेजा को अपने निजी गेम पर फोकस करने इजाजत भी दिया”।

ALSO READ:IPL 2022: RCB vs GT: ‘अक्खा पब्लिक को मालूम है, कौन फॉर्म में लौट आया’, एक अर्धशतक से छा गए किंग कोहली,आई मीम्स की बाढ़

ALSO READ:IPL 2022 Points Table: पंजाब की हार के बाद लीग से बाहर हुई ये टीमें, इन 4 टीमों का प्लेऑफ का रास्ता हुआ साफ़, देखें पॉइंट टेबल

Published on April 30, 2022 7:57 pm