आईपीएल 2022 का 33वाँ मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरुवार, 21 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई के बीच शाम 7.30 बजे से खेला गया. इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर बनाया.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस लक्ष्य को 20 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 3 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की. इस मैच में गेंदबाज़ों के प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट में पर्पल कैप की रेस के समीकरण बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे आईपीएल 2022 के पर्पल कैप रेस की बदली हुई इक्वेशन के बारे में.
पर्पल कैप की रेस में सीनियर ड्वेन ब्रावो की जोरदार एंट्री
मुंबई के खिलाफ़ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए सीनियर कैरिबियाई ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने कुल 12 विकेट इस टूर्नामेंट में अपने नाम कर लिए हैं. इसी के साथ उनकी एंट्री पर्पल कैप की रेस में भी हो चुकी है. फ़िलहाल इस लिस्ट में वो चौथे नंबर पर पहुंच चुके हैं.
इस लिस्ट में अब पांचवें और आखिरी नंबर पर बैंगलोर के लिए खेलने वाले युवा श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसारांगा 11 विकेट के साथ मौजूद हैं. जबकि लखनऊ के लिए खेलने वाले तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान टॉप 5 से बाहर हो चुके हैं. गौरतलब है कि उनके नाम भी 11 विकेट ही हैं लेकिन बेहतर औसत होने की वजह हसारांगा इस मामले में आगे निकल गए.
पहले नंबर पर बड़े अंतर के साथ चहल बरकरार
लिस्ट में पहले नंबर पर अभी भी राजस्थान के लिए खेल रहे सीनियर भारतीय लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल मौजूद हैं. चहल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए इस टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट अपने नाम किए हैं. पिछले टीम कोलकाता को अकेले दम पर ही हराने में चहल ने 5 विकेट चटका कर अहम भूमिका निभाई थी.
इसके अलावा उन्होंने इसी मैच में हैट्रिक के साथ-साथ 1 ओवर में 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया. चहल के बाद इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव का नाम है जिन्होंने कुल 13 विकेट चटकाए हैं. वहीं तीसरे नंबर पर हैदराबाद के टी नटराजन मौजूद हैं जो कुल 12 विकेट चटका चुके हैं.
पर्पल कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | Overs | Mdns | Runs | Wkts | BBI | Ave | Econ | SR | 4 | 5 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
युज़वेंद्र चहल | 6 | 6 | 24.0 | 0 | 176 | 17 | 5/40 | 10.35 | 7.33 | 8.4 | 1 | 1 |
(राजस्थान रॉयल्स) | ||||||||||||
कुलदीप यादव | 6 | 6 | 23.4 | 0 | 186 | 13 | 4/35 | 14.30 | 7.85 | 10.9 | 1 | 0 |
(दिल्ली कैपिटल्स) | ||||||||||||
टी नटराजन | 6 | 6 | 24.0 | 0 | 208 | 12 | 3/37 | 17.33 | 8.66 | 12.0 | 0 | 0 |
(सनराइजर्स हैदराबाद) | ||||||||||||
ड्वेन ब्रावो | 7 | 7 | 25.4 | 1 | 217 | 12 | 3/20 | 18.08 | 8.45 | 12.8 | 0 | 0 |
(चेन्नई सुपर किंग्स) | ||||||||||||
वनिंदु हसारांगा | 7 | 7 | 25.0 | 0 | 215 | 11 | 4/20 | 19.54 | 8.60 | 13.6 | 1 | 0 |
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) |
Published on April 22, 2022 1:53 pm