IPL 2022 का 33वाँ मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुरुवार, 21 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई के बीच शाम 7.30 बजे से खेला गया. इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर बनाया.
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस लक्ष्य को 20 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 3 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की. इस मैच में बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन के बाद टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप की रेस के समीकरण बदल चुके हैं. इसी सिलसिले में इस आर्टिकल में हम बात करेंगे आईपीएल 2022 के ऑरेंज कैप रेस की बदली हुई इक्वेशन के बारे में.
शिवम दुबे की ऑरेंज कैप रेस में शानदार एंट्री
मुंबई और चेन्नई के बीच खेले गए मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे टूर्नामेंट में कुल 239 रन बना चुके हैं. इसी के साथ वो अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच चुके हैं. उनके बाद पांचवें नंबर पर इस लिस्ट में कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम है जिन्होंने 236 रन बनाए हैं.
इसके अलावा गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या अब टॉप 5 से बाहर हो चुके हैं. वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इसी साल कप्तान बने सीनियर दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ फ़ाफ़ डु प्लेसिस बने हुए हैं. डु प्लेसिस ने 2 अर्धशतकों के साथ टूर्नामेंट में अभी तक 250 रन बनाए हैं.
पहले-दूसरे नंबर पर बरकरार हैं जोस बटलर और केएल राहुल
ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 बल्लेबाज़ों में शीर्ष स्थान की बात करें तो उस पर अभी राजस्थान के सीनियर बल्लेबाज़ जोस बटलर कायम है. टूर्नामेंट में 2 शानदार शतकों के साथ बटलर कुल 375 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 75 के शानदार बल्लेबाज़ी औसत से रन बनाए हैं.
इसके अलावा लिस्ट में दूसरे नंबर पर लखनऊ के कप्तान और सीनियर भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल मौजूद हैं. आईपीएल 2022 में राहुल अभी तक 7 मैच खेलने के बाद कुल 265 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया है.
ऑरेंज कैप प्वॉइंट्स टेबल
Player | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जोस बटलर | 6 | 6 | 1 | 375 | 103 | 75.00 | 239 | 156.90 | 2 | 2 | 0 | 32 | 23 |
(राजस्थान रॉयल्स) | |||||||||||||
केएल राहुल | 7 | 7 | 1 | 265 | 103* | 44.16 | 187 | 141.71 | 1 | 1 | 2 | 21 | 11 |
(लखनऊ सुपर जायंट्स) | |||||||||||||
फ़ाफ़ डु प्लेसिस | 7 | 7 | 0 | 250 | 96 | 35.71 | 189 | 132.27 | 0 | 2 | 0 | 23 | 9 |
(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) | |||||||||||||
शिवम दुबे | 7 | 7 | 1 | 239 | 95* | 39.83 | 148 | 161.48 | 0 | 2 | 0 | 18 | 14 |
(चेन्नई सुपर किंग्स) | |||||||||||||
श्रेयस अय्यर | 7 | 7 | 1 | 236 | 85 | 39.33 | 159 | 148.42 | 0 | 2 | 0 | 25 | 6 |
(कोलकाता नाइट राइडर्स) |
Published on April 22, 2022 1:20 pm