IPL

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का सभी फ्रेंचाइजी बेसब्री से इतंजार कर रही हैं। IPL मेगा ऑक्शन में टीम अपने पसंदीदा बड़े खिलाड़ियों पर निशाना साधना चाहेंगी। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी अपनी लिस्ट तैयार कर ली होगी कि किस प्लेयर्स को टारगेट करना है। वहीं अगर Mumbai Indians की बात करें, तो मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने अपने पाले में 4 खिलाड़ियों को रखा है। 

IPL में Mumbai Indians की नई मुसीबत

kieron pollard

Mumbai Indians ने चौथे खिलाड़ी के रूप में Kieron Pollard को IPL 2022 के लिए 6 करोड़ में रिटेन किया है। लेकिन यह खिलाड़ी IPL के 5 बार की चैंपियन के लिए परेशानी बना हुआ है। हाल ही में पोलार्ड अपनी फिटनेस को लेके जूझ रहे हैं और भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में भी वह नही खेले थे। 

कुछ समय पहले वेस्टइंडीज के पाकिस्तान दौरे पर भी पोलार्ड चोट के कारण नही खेल पाए थे। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में भी वह एक मैच नही खेल पाए थे। ऐसे में उनकी उम्र और खराब फिटनेस के चलते शायद Mumbai Indians इस IPL में पोलार्ड को रिटेन कर के दिक्कत में ना आ गई हो। 

IPL

इसके अलावा, भारत दौरे पर आने से पहले पोलार्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी की थी। लेकिन, इस सीरीज से पहले भी वो अपनी चोट से उबरने के लिए त्रिनिदाद में रिहैबिलिटेशन से गुजरे थे। 

ALSO READ:एक IPL ख़राब होने पर कहा- ‘क्रिकेट छोड़ अपने पिता की तरह रिक्शा चला’, तब धोनी ने दिया सहारा- मोहम्मद सिराज

मुंबई के लिए है खास खिलाड़ी

pollard

कीरोन पोलार्ड व्हाइट बॉल क्रिकेट के एक बड़े खिलाड़ी हैं। वेस्टइंडीज के लिए पोलार्ड काफी अहम खिलाड़ी रहे है और टीम की सफलता में उनका बड़ा योगदान है। वही सालों से वह आईपीएल  में Mumbai Indians की ओर से खेलते आए हैं और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। 

सिर्फ यही नही, पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 578 टी20 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने 11 हजार से ज्यादा रन और 304 विकेट भी अपने नाम किए हैं। इतने दिग्गज खिलाड़ी का फिट न होना वेस्टइंडीज के साथ Mumbai Indians के लिए भी बड़ा सिरदर्द है। 

ALSO READ:IPL 2022: TATA आईपीएल के लिए टीम ने बदल दी अपनी जर्सी, अब इस जर्सी में बनेगी आईपीएल का हिस्सा, देखें तस्वीरें

Published on February 11, 2022 6:43 am