Placeholder canvas

तो क्या MS Dhoni की बदौलत टीम में खेल पाए Suresh Raina, खुद सुरेश रैना ने दिया इसका जवाब

Suresh Raina और MS Dhoni की दोस्ती और याराना सभी क्रिकेट फैंस अच्छे से जानते हैं। ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ये दोनो खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी साल साथ खेले हैं। Suresh Raina और MS Dhoni की दोस्ती समय के साथ-साथ काफी मजबूत होती गई है।

MS Dhoni की बदौलत खेल पाए Suresh Raina

Raina Dhoni

दोनो को लेके कई दफा कोई किस्सा सुनने को मिलता है। लेकिन अब सुनने में यह आया है कि MS Dhoni की वजह से ही Suresh Raina का क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा चल पाया है और वह इतने समय तक खेल पाए है। ऐसी बाते बनाई जा रही है कि अगर MS Dhoni नही होते तो सुरेश रैना का करियर बहुत पहले ही समाप्त हो जाता। 

भारतीय क्रिकेट में MS Dhoni सबसे सफल कप्तान रहे है और उन्होंने काफी खिलाड़ियों के करियर को सुधारा और निखारा है। साथ ही Suresh Raina और धोनी काफी अच्छे दोस्त है तो कहा जा रहा है कि  रैना ने धोनी की दोस्ती का फायदा भी उठाया है जिससे वह टीम में काफी साल खेल पाए। 

खुद की मेहनत से पाया यह मुकाम

raina dhoni 1

ALSO READ:IPL 2022: MS Dhoni या Ravindra Jadeja कौन होगा CSK का कप्तान, आया बड़ा अपडेट ये खिलाड़ी होगा कप्तान

कई दफा भारतीय टीम में रैना का प्रदर्शन खास नही रहा लेकिन फिर भी वह टीम में खेलते रहे। वही आईपीएल में भी वह धोनी की कप्तानी में काफी साल खेले है। इसे देख के लोग बोल रहे हैं कि वह धोनी के कारण ही टीम में टिके रहे और खेलते रहे लेकिन इन सब बातो का खुलासा रैना ने अपनी किताब में किया है और असली बात बताई है।

सुरेश रैना

Suresh Raina ने अपनी किताब में खुलासा किया है कि मैने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से मुझे काफी सारे मैच टीम ने खिलाए है। Suresh Raina ने काफी साल भारत के लिए क्रिकेट खेला है और उन्होंने ढेरों रन अपनी मेहनत से बनाए हैं। भारतीय टीम में जगह बनाना कोई आसान बात नहीं है और यह कारनामा किसी की मदद से नही किया जा सकता। इसलिए रैना ने इन सभी बातों को खारिज किया है।

ALSO READ:IPL 2022: आईपीएल में MS Dhoni से भी ज्यादा पैसे कमाता है ये युवा विकेटकीपर, माही ने ही कराया था डेब्यू