MS Dhoni

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में दो नई टीमें इस बार मैदान पर खेलती दिखेगी। अहमदाबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीमें आठ अन्य फ्रेंचाइजियों के साथ मैदान पर दिखेंगी। हाल ही में अहमदाबाद ने भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को अपना कप्तान बनाया है। वहीं, लखनऊ ने केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी है। 

इसके अलावा, चेन्नई सुपर किंग्स के और पूर्व भारतीय कप्तान Mahendra Singh Dhoni इस नए IPL सीजन के लिए 12 करोड़ रूपए में रिटेन लिए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि एक युवा भारतीय विकेटकीपर Dhoni से ज्यादा रकम में अपनी फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किया गया है। 

संजू सैमसन के लिए राजस्थान ने चुकाई भारी रकम

sanju-samson

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2022 की नीलामी से पहले कप्तान संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़) और यशस्वी जयसवाल (4 करोड़) को रिटेन किया है। हैरानी की बात ये है कि सीएसके के कप्तान Dhoni को सिर्फ 12 करोड़ में रिटेन किया गया, लेकिन उनके जूनियर विकेटकीपर को उनसे ज्यादा, 14 करोड़ मिले हैं। 

वहीं, MS Dhoni के शिष्य कहे जाने वाले खिलाड़ी ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटलस ने 16 करोड़ रुपए में बरकरार किया है। ऋषभ पंत को पिछले IPL सीजन में दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई थी और उसी को देखते हुए एक बार फिर दिल्ली ने उन्हें कप्तान बनाने का फैसला किया है। 

वहीं, कहा जा रहा है कि स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं, क्योंकि इस साल मौजूदा रिटेंशन में जडेजा को धोनी से ज्यादा पैसे में रिटेन किया गया है। सीएसके ने जडेजा को 16 करोड़ में रिटेन किया है।

ALSO READ: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम हुई घोषित, विश्व कप के बाद पहली बार हुई इस दिग्गज की वापसी

2018 में राजस्थान का हिस्सा बने थे सैमसन

sanju

संजू सैमसन को IPL 2021 के शुरू होने से पहले टीम का कप्तान बनाया गया था। वहीं साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 8 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। संजू सैमसन ने राजस्थान के लिए 14 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से 5 में जीत और 9 हार का सामना करना पड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करे तो संजू ने 1 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं। उन्होंने 2015 में टी20 में डेब्यू किया था जब Dhoni कप्तान थे। 

ALSO READ: IND vs WI: ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन के ड्रॉप होने पर भड़के फैंस, ऋषि धवन को जगह ना मिलने से चयनकर्ताओं को लगाई फटकार

Published on January 27, 2022 7:47 am