मुंबई की जीत के साथ मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ कभी न भुलने वाला रिकॉर्ड
मुंबई की जीत के साथ मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ कभी न भुलने वाला रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 44वाँ मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शनिवार, 30 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुक़सान पर 158 रनों का स्कोर बनाया.

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.2 ओवरों में 5 विकेट के नुक़सान पर 161 रन बना कर 5 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में मुंबई की पहली जीत के साथ ही कुल 8 रिकॉर्ड बने तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है.

मैच में दर्ज हुए कुल 8 रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के लिए भुलाने वाला रिकॉर्ड

kartik

1. मुंबई के ख़िलाफ़ आखिरी पांच पारियों में जोस बटलर का प्रदर्शन.

94*(53)

89(43)

70(44)

41(32)

100(68)

2. आईपीएल के एक सीज़न में सबसे तेज़ 500 रनों तक पहुंचने वाले बल्लेबाज़.

2016 में कोहली की 8 पारियां

2011 में 9 पारी क्रिस गेल

2019 में वार्नर

2020 में राहुल

2022 में बटलर

जोस बटलर

3. टी20 क्रिकेट में बुमराह के ख़िलाफ़ बटलर की बल्लेबाज़ी

55 गेंद

49 रन

4 बार आउट किया

स्ट्राइक रेट 89.09

4. आउटफ़ील्ड एरिया में 100 फ़ील्डर बने पोलार्ड, इससे पहले 109 कैचों के साथ सुरेश रैना हैं ये कारनाम करने वाले पहले फ़ील्डर.

5. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए एक आईपीएल सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़.

566 जोस बटलर (2022)*

560 ए रहाणे (2012)

548 जोस बटलर (2018)

543 एस वाटसन (2013)

540 ए रहाणे (2015)

ALSO READ:IPL 2022: ‘हमे माफ़ कर दो माही भईया हमसे भूल हो गयी’, कप्तानी छोड़ते रविंद्र जडेजा हुए जबरदस्त ट्रोल, फैंस ने लगायी मीम्स की झड़ी

6. जब रोहित शर्मा को आईपीएल में अपने अर्धशतक के लिए करना पड़ा सबसे ज़्यादा पारियों का इंतज़ार.

2009-10 में 22 पारी (डेक्कन चार्जर्स के लिए)

2021-22 में 17 पारी*

2018-19 में 16 पारी

2013-14 में 12 पारी

MI vs RR IPL 2022
MI vs RR IPL 2022

7. इस सीज़न में रोहित शर्मा का पॉवरप्ले के दौरान प्रदर्शन

9 पारी

136 रन

6 बार आउट हुए

स्ट्राइक रेट 130.82

8. टी20 क्रिकेट में युज़वेंद्र चहल के ख़िलाफ़ पोलार्ड की बल्लेबाज़ी.

61 गेंदें

83 रन

5 आउट

स्ट्राइक रेट 136

ALSO READ: IPL 2022 Match 44 MI vs RR: 4 4 4 4 4 6 6…मैदान पर आया सूर्या नाम का तूफानी, मुंबई इंडियंस को मिली आईपीएल 2022 की पहली जीत

Published on May 1, 2022 1:05 am