मुंबई इंडियंस की पहली जीत के बाद बेहद खुश दिखे रोहित शर्मा, इन 2 खिलाड़ियों को दिया पूरा श्रेय
मुंबई इंडियंस की पहली जीत के बाद बेहद खुश दिखे रोहित शर्मा, इन 2 खिलाड़ियों को दिया पूरा श्रेय

मुंबई इंडियंस को आखिरकार इस IPL 2022 की पहली जीत नसीब हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा के बर्थडे पर मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से मात देकर जीत दर्ज की। इस सीजन में लगातार 8 हार के बाद मुंबई इंडियंस की यह पहली जीत है, ऐसे में टीम और फैन्स के लिए ये काफी यादगार रहा।

मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए चार रनों की जरूरत थी, लेकिन पहली बॉल पर ही कायरन पोलार्ड आउट हो गए। हालांकि, अगली बॉल पर ही डेनिएल सैम्स ने छक्का मारकर मैच खत्म किया और मुंबई के नाम इस सीजन की पहली जीत दर्ज हुई।

जीत से बेहद खुश हैं कप्तान रोहित शर्मा

Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस और उनके कप्तान रोहित शर्मा को सीजन की पहली जीत हासिल हो गई। मैच के बाद रोहित ने कहा,

“मैं निश्चित रूप से इसे (जीत) लूंगा, इस तरह हम खेलते हैं, असली क्षमता आज सामने आई, विशेष रूप से गेंद के साथ। वे दबाव बनाते रहे। अगर आप विकेट लेना जारी रखते हैं, तो उनके लिए यह मुश्किल होगा, हमने आज वह पूरी तरह से किया। यह वह टीम है जिसे हमने कुछ गेंदबाजी परिवर्तनों को छोड़कर पहले दो मैचों में खेला है। जब आपके पास ऐसा मौसम होता है, तो आप अपने संयोजन के बारे में सुनिश्चित नहीं होते हैं। आप बहुत सी चीजों को आजमाना चाहते हैं। शर्तें अलग हैं। गेंद यहां पकड़ में आती है, अन्य जगहों पर पिचें सपाट होती हैं। हम सर्वश्रेष्ठ संयोजन की कोशिश करते हैं और क्षेत्ररक्षण करते हैं, इसने आठ मैचों के लिए काम नहीं किया है।”

ALSO READ:IPL 2022, MI vs RR STATS: मुंबई की जीत के साथ मैच में बने 8 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ कभी न भुलने वाला रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने नए खिलाड़ियों की किया तारीफ

MI vs RR IPL 2022

रोहित शर्मा ने आगे कहा,

“लेकिन एक बात मैं कह सकता हूं कि विपक्ष ने हमें उड़ाया नहीं, हम वास्तव में करीब आ गए। अगर हम वो मैच जीत जाते तो चीजें थोड़ी अलग होतीं। (ऋतिक और कार्तिकेय पर) ये दोनों लोग साहसी हैं, कुछ खास करना चाहते हैं। इससे मुझे किसी भी समय उन्हें गेंदबाजी करने का आत्मविश्वास मिलता है। हमने बहुत अच्छा खेला, गेंदबाज साथ आए, बल्लेबाजों ने भी काम किया।”

ALSO READ: IPL 2022: विराट कोहली का पहला अर्धशतक, मुंबई की पहली जीत, धोनी का दोबारा कप्तान बनना, फैंस बोले इतनी ख़ुशी मुझे अब बर्दाश्त नही होती

Published on May 1, 2022 7:44 am