दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals) और पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ( DC) ने पंजाब किंग्स ( PBKS) को 57 गेंद पहले ही 9 विकेट से मात दे दी। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ( Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित किया। मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने 29 ओवर्स में पंजाब किंग्स को 115 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। जिसके बाद दिल्ली में बढ़ी आसानी से ये मैच जीतकर दो अंक अपने खाते में जोड़ लिए हैं। इसी के साथ ही आईपीएल के इस मैच में कई रिकॉर्ड बने हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने बना दिए एक मैच 12 रिकॉर्ड, डेविड वार्नर ने रचा इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स

1 – दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज खिलाड़ी पृथ्वी शॉ आज 41 रन बनाकर टी20 क्रिकेट में अपने 2000 हजार रन पूरे कर लिए हैं.

2 – इसी के साथ ही पृथ्वी शॉ ने मैच में जब अपना 20वां रन बनाया तब उन्होंने आईपीएल में अपने 1500 रन पूरे किए है।

3 – डेविड वार्नर के सुनहरे रिकॉर्ड में इंडियन प्रीमियर लीग में अपना 53 वा अर्धशतक बना लिया है।

4 – डेविड वार्नर और पंजाब किंग्स के बीच के चुनौती काफी पुरानी है। जिसके साथ ही डेविड वार्नर ने पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ मैच में इसी टीम के खिलाफ अपना 13वा अर्धशतक जड़ा है।

5 – दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई के इस ब्रेबोर्न स्टेडियम में लगातार अपना तीसरा मुकाबला जीता है।

6 – सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अपना 100वा चौका भी लगाया है।

7 – इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 29वी बार एक दूसरे के सामने आई है। जिसमें पंजाब में 15 बार और दिल्ली ने 14 बार जीत दर्ज की है।

8 – इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाम एक IPL टीम

1018 रोहित शर्मा ने बनाम केकेआर ( के खिलाफ)

1005 डेविड वॉर्नर ने बनाम पीबीकेएस * ( के खिलाफ)

976 डेविड वॉर्नर ने बनाम केकेआर ( के खिलाफ)

949 विराट कोहली ने बनाम सीएसके ( के खिलाफ)

9 – 100+ के कुल स्कोर का पीछा करते हुए अधिकांश गेंदों के साथ मैच जीतना

57 दिल्ली कैपिटल्स बनाम पीबीकेएस (PBKS) 2022 (लक्ष्य: 116)

48 डेक्कन चार्जर्स बनाम मुंबई इंडियंस 2008 (लक्ष्य: 155)

46 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 2020 (लक्ष्य: 115)

 

10 – IPL 2022 में सर्वोच्च पावरप्ले रन बनाना

81/0 दिल्ली बनाम पंजाब, मुंबई 2022 *

73/1 चेन्नई बनाम लखनऊ, ब्रेबोर्न स्टेडियम

72/2 पंजाब बनाम चेन्नई, ब्रेबोर्न स्टेडियम

68/0 दिल्ली कैपिटल बनाम कोलकाता, ब्रेबोर्न स्टेडियम

 

11 – आईपीएल में DC के लिए सर्वाधिक पावरप्ले रन

81/0 बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई 2022

71/0 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु 2008

70/0 बनाम किंग्स इलेवन पंजाब ( पंजाब किंग्स), दिल्ली 2011

69/1 बनाम मुंबई इंडियंस 2010

 

12 – आईपीएल में लगातार 50+ ओपनिंग स्टैंड

5 केएल राहुल – सी गेल (2018 में पंजाब किंग्स)

4 गौतम गंभीर – आर उथप्पा (2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स)

4 डेविड वार्नर – शिखर धवन (2017 में सनराइजर्स हैदराबाद)

4 डेविड वार्नर – जॉनी बेयरस्टो (2019 में सनराइजर्स हैदराबाद)

4 डेविड वार्नर – पृथ्वी शॉ ( 2022,दिल्ली कैपिटल)*

ALSO READ:IPL 2022 Points Tables: 31वें मैच के बाद साफ़ हुआ आईपीएल प्लेऑफ का समीकरण, पक्की हुई इन 4 टीमों की जगह!

Published on April 21, 2022 1:27 am