ईशान किशन

इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन ( Ishan Kishan) को 15.25 करोड़ की कीमत के साथ अपने साथ मुंबई इंडियंस ने जोड़ा हैं। लीग से पहले जब ईशान किशन ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन शो में पहुंचे थे। तब उन्होंने बार सवाल का जवाब काफी बेबाकी से दिया। इसी दौरान उन्होंने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के विषय में बातचीत की। साथ ही उन्होंने बताया कि जब वो मुंबई इंडियंस ने उन्हें 6 करोड़ में अपने साथ रखा था। तब जब वो घर पहुंचे और मां से पूछा तो उन्होंने कहा पापा हॉस्पिटल गए हैं।

ईशान किशन की बोली देखकर उनके पिता पहुंचे हॉस्पिटल

ईशान किशन

ईशान किशन ने ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन शो में बताया कि जब मुंबई इंडियंस ने उन पर बोली लगाकर अपने हाथ जोड़ा तब वो बिलकुल कुल थे। ईशान किशन ने कहा कि बोली मुझ पर लगाने वाली थी। इसलिए मुझे स्ट्रेस लेना चाहिए था। लेकिन मैं अपने दोस्तो के साथ फुटबॉल खेलने के लिए निकल गया। तब मोनू भाई ने फोन करके बताया कि अच्छे पैसे मिले है। फिर जब मैं घर वापस आया, तब मैंने देखा मम्मी के गाल लाल थे और वो फोन पर बात कर रहीं थी। मैने उनसे पूछा कि पापा कहा है? तब उन्होंने कहा हॉस्पिटल गए हैं BP चेक कराने। जब ये सुना तुरंत ही मेरी हंसी निकल गई।

रोहित शर्मा मैच के दौरान दे देते हैं गाली

रोहित शर्मा ईशान किशन

रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) के विषय में बात करते हुए ईशान किशन ने बताया कि रोहित शर्मा का दिमाग पूरे मैच में चलता रहता है। वो मैच के दौरान एक गली देते हैं जिसके बाद ड्रेसिंग में कहते है कोई बुरा मत मानना। रोहित शर्मा काफी कुल और शांत हैं। उनके कप्तानी का स्टाइल बिल्कुल कुल है।

धोनी की बातचीत से डर गए ईशान किशन

IPL 2022: धोनी के बाद अब ये खिलाड़ी देगा अपने टीम को झटका, टीम को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए छोड़ेगा कप्तानी

इंटरव्यू में ईशान किशन ने बताया कि मैं आईपीएल में काफी अच्छे से खेल रहा था। गेंदबाजी की काफी पिटाई कर रहा था। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने इमरान ताहिर को गेंदबाजी दी और उनसे कुछ बातचीत की। फिर मेरे दिमाग में चलने लगा कि धोनी भाई ने उनसे क्या कहा है? जिसके बाद ही मैं स्पिनर की गेंद पर ड्राइव लगाकर शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में आउट हो गया। ये किस्सा सुनाने के साथ वो हंसने लगे। ईशान किशन ने इस इंटरव्यू में काफी बातें शेयर की हैं।

ALSO READ:IPL 2022 MIvsPBKS: पंजाब के खिलाफ मुंबई करेगी 2 बड़े बदलाव, पहले जीत को तरस रहे रोहित शर्मा की ऐसी होगी प्लेइंग XI

Published on April 13, 2022 10:20 pm