मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 में 23 वा मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे  में खेला जाएगा। ये मैच मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स ( Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। मैच के लिए टीम वार्मअप के लिए मैदान पर आ चुकी है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Shrama) और पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल ( Mayank Agrawal) टॉस के लिए मौजूद हुए। जिसमे टॉस उछाला गया और मुंबई इंडियंस के पक्ष में गिरी. रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. मुंबई इंडियंस के के प्लेइंग XI में 1 बड़ा बदलाव किया है रमनदीप सिंह के जगह टाइमल मिल्स को वापस लाया है. पंजाब किंग्स के टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

टॉस जीतना मैच जीतने की गारंटी नहीं

मुंबई इंडियंस

महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम पुणे के इस मैदान पर अभी तक लीग के जिसने भी मैच खेले गए हैं। उसमें मुंबई के अन्य मैदान की तरह टॉस जीतना जीत की गारंटी नहीं है। मैच में जिस टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सही तरीके से की। रिकार्ड के अनुसार, वो जीत की हकदार होगी। इसी के साथ मैदान अन्य मैदानों से बड़ा है, इसलिए स्कोर लो स्कोरिंग भी हो सकता है। वहीं दूसरी पारी में ओस मद्द्दगर होगी।

मुंबई को चाहिए अपनी पहली जीत

मुंबई इंडियंस

IPL 2022 की प्वाइंट टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम 10वे यानी सबसे नीचे स्थान पर है। साथ ही सभी टीम में अभी तक एक भी मैच नहीं  जीतने वाले टीम बनी हुई है। मुंबई इंडियंस आज के मैच में अपनी जीत दर्ज करके पहली जीत हासिल करना चाहेगी। मुंबई इंडियंस का ये पांचवा मैच है।

पंजाब को पकड़नी है जीत की राह

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम अपना अंतिम मैच हारकर ये मैच खेलने जा रही है। पिछले मैच में हार के बाद मयंक अग्रवाल की पंजाब किंग्स जीत की राह पर वापस लौटना चाहेगी। अभी तक लीग में पंजाब किंग्स में चार में से दो मैच जीतकर अपने नाम किए है।

ALSO READ:IPL 2022 Orange Cap: शिवम दुबे ने ताबड़-तोड़ बल्लेबाजी कर ऑरेंज कैप लिस्ट में जोरदार एंट्री, लिस्ट में अकेले CSK का दबदबा

• मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन ( Mumbai Indians Playing 11)

रोहित शर्मा ( कप्तान), ईशान किशन ( विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा, किरॉन पोलार्ड, डेवाल्ड बेविश, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, और बेसिल थंपी

• पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI ( PBKS Playing 11)

मयंक अग्रवाल ( कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो , जीतेश शर्मा ( विकेट कीपर), ओडियन स्मिथ, शाहरुख खान, कगिसो रबादा, अर्शदीप सिंह, वैभव अरोड़ा और राहुल चाहर

ALSO READ:IPL 2022 Purple Cap Update: चेन्नई की जीत के बाद पर्पल कैप लिस्ट में छाये भारतीय खिलाड़ी, मात्र एक विदेशी खिलाड़ी लिस्ट में

Published on April 13, 2022 7:10 pm