TEAM INDIA

रविवार यानी 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ (IND vs ZIM) ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 का आखिरी मैच खेलना है। यह मुकाबला भारत जीत ले तो सीधे सीधे सेमीफाइनल में टीम पहुंच जाएगी। 

लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। टीम का एक खतरनाक खिलाड़ी कुछ समय से टीम की कमजोरी बना हुआ है। 

टीम का खतरनाक खिलाड़ी हो रहा फ्लॉप

हम यहां बात कर रहे हैं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की। रोहित शर्मा इस टी20 वर्ल्ड कप में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। उनके बल्ले से पहले की तरह रन नही निकल रहे हैं। इससे पहले केएल राहुल को लेके काफी आलोचना हो रही थी लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी लय हासिल की है। 

ऐसे में हिटमैन का लय में आना बेहद जरूरी है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक चार मैचों में केवल 74 रन बनाए हैं। वैसे तो रोहित शर्मा ने अकेले दम पे भारत को कई मैच जीताए हैं। 

वे अपनी लय में हो तो किसी भी विपक्ष के गेंदबाजों की छुट्टी कर सकते हैं। ऐसे में सेमीफाइनल में जाने से पहले रोहित शर्मा अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी लय वापस पा ले तो भारत के लिए काफी फायदेमंद होगा। 

भारतीय टीम में इस समय एक से एक धाकड़ खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया को इस टी20 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। रोहित शर्मा भी बाकी खिलाड़ियों की तरह लय पकड़ ले तो लगभग पक्का है की भारत खिताब अपने नाम कर लेगा।

ALSO READ: भारत-जिम्बाब्वे मैच से पहले भारतीय फैंस के लिए आई बुरी खबर, इस वजह से रद्द हो सकता है मुकाबला!

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं हिटमैन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (965) को पछाड़ने का मौका है। 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले रोहित शर्मा के नाम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में 921 रन दर्ज है। 

अगर वह जिम्बाब्वे के खिलाफ 45 रन बनाते हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इस सूची में उनके ऊपर विराट कोहली (1065) और महेला जयवर्धने (1016) हैं।

ALSO READ: जिम्बाब्वे को हल्के में लेने की गलती ना करे भारत, महेंद्र सिंह धोनी भी मान चुके हैं इस टीम से हार

Published on November 6, 2022 8:03 am