11 रनों की पारी खेल भी इतिहास रच गये कप्तान रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
11 रनों की पारी खेल भी इतिहास रच गये कप्तान रोहित शर्मा, ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 3 मैचों की टी20ई सीरीज शुरू हो चुकी है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से रन नही निकल लेकिन फिर भी उन्होंने इतिहास रच दिया है। 

रोहित शर्मा का लाजवाब रिकॉर्ड

रोहित ने दूसरे ही ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर शानदार छक्का लगाया और एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। दरअसल, रोहित ने टी 20ई क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले संयुक्त रुप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने मार्टिन गुप्टिल के सबसे ज्यादा छक्कों के आंकड़े की बराबरी कर ली है।

हिटमैन ने अपनी पारी में चक्का लगाकर कुल टी 20ई में 172 छक्के लगा लिए हैं और उन्होंने मार्टिन गुप्टिल की बराबरी कर ली है जिनके नाम भी 172 छक्के हैं। रोहित शर्मा ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ 11 गेंदों पर तेज 18 रन बनाए, लेकिन अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।

रोहित शर्मा का शानदार रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 137 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 4 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं उन्होंने 32.13 की औसत से 3631 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 140.57 का रहा है। 

रोहित का बेस्ट स्कोर 119 रन है और उनके नाम पर कुल 324 चौके दर्ज हैं। साथ ही, रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा टी20ई मैच खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। सिर्फ यही नही, अपनी सरजमीं पर 50 या उससे ज्यादा टी20ई मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा है और दुनिया में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी। 

ALSO READ: IND vs AUS: हार्दिक पंड्या ने भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के बीच किया खुलासा, कहा इन 11 खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप में मिलेगा मौका

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

मार्टिन गप्टिल- 121 मैच- 172 छक्के

रोहित शर्मा- 137 मैच- 172 छक्के

क्रिस गेल- 79 मैच- 124 छक्के

इयोम मोर्गन- 115 मैच- 120 छक्के

आरोन फिंच- 93 मैच- 117 छक्के

ALSO READ: IND vs AUS: कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित को नजरअंदाज कर केएल राहुल ने इन्हें दिया अपनी अर्द्धशतकीय तूफानी पारी का श्रेय

Published on September 20, 2022 10:47 pm