Placeholder canvas

IND vs AFG, STATS: रोमांचक मैच में बने कुल 13 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, रोहित शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने हिटमैन

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेले गए तीसरे टी20 का नतीजा एक नहीं बल्कि दो सुपर ओवर के ज़रिए निकला। सबसे पहले मुकाबले में दोनों टीमों ने 212 रन स्कोर कर मैच टाई किया, जिसके बाद पहला सुपर ओवर हुआ। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 16-16 रन बनाकर एक बार फिर मुकाबला टाई किया और फिर दूसरे सुपर ओवर में भारत ने 10 रनों  से जीत दर्ज की। भारत के लिए दूसरा सुपर ओवर रवि बिश्नोई ने डाला।

दूसरे सुपर में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) ने 11 रन स्कोर किए. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) को रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने सिर्फ 1 रन ही बनाने दिया और मुकाबला भारत (Indian Cricket Team) के पक्ष में डाल दिया। मुकाबला सांसें थमा देने वाला था। बिश्नोई ने महज़ तीन गेंदों में अफगानिस्तान (IND vs AFG) के 2 विकेट लेकर उन्हें हार थमा दी थी।

IND vs AFG: इस रोमांचक मैच में आज रिकॉर्ड की बारिश हुई, आइये नजर डालते हैं आज के मैच में बने कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर:

1. पहली बार विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 इंटरनेशनल में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनके लिए यह पांचवां शून्य था। इनमें से तीन बार गेंदबाज बाएं हाथ का तेज गेंदबाज था।

2. टी-20 में चौथा विकेट गिरने पर भारत का सबसे कम स्कोर

  • 22/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2008
  • 22/4 बनाम अफ़ग़ानिस्तान बेंगलुरु 2024
  • 23/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया ब्रिजटाउन 2010
  • 25/4 बनाम SL कोलंबो आरपीएस 2021

3. T20I में भारत के कप्तान के रूप में सर्वाधिक रन

  • 1572* रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
  • 1570  कोहली (Virat Kohli)
  • 1112 एमएस धोनी

4. 100+ पांचवें विकेट की साझेदारी से सबसे कम स्कोर

  • 4/16 एस मोदानी और जी सिंह बनाम आइरे लॉडरहिल 2021
  • 4/22 आर शर्मा (Rohit Sharma) और आर सिंह बनाम एएफजी बेंगलुरु 2024 *
  • 4/27 सी असलांका और ए मैथ्यूज बनाम जिम कोलंबो आरपीएस 2024

5. 122* – टी20 में पांचवें विकेट या उससे नीचे के लिए भारत (IND vs AFG) के लिए सबसे बड़ी साझेदारी, 2022 में एमसीजी में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) और हार्दिक पंड्या की 113 विकेट की साझेदारी को पीछे छोड़ा।

6. 154* – टी20 में पांचवें विकेट या उससे नीचे के लिए किसी भी पक्ष के लिए सबसे बड़ी साझेदारी, 2023 में मुलपानी में नेपाल बनाम हांगकांग के लिए दीपेंद्र ऐरी और कुशाल मल्ला की 145 बॉल को रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

7. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक

  • 5 रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
  • 4 सूर्यकुमार यादव
  • 4 ग्लेन मैक्सवेल

8. T20I में एक ओवर में सर्वाधिक रन

  • 36 युवराज सिंह स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर डरबन 2007
  • 36 किरोन पोलार्ड अकिला धनंजय कूलिज की गेंद पर 2021
  • 36 रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रिंकू सिंह करीम जानत बेंगलुरु 2024

9. T20I में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

  • 190* रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – रिंकू सिंह बनाम AFG बेंगलुरु 2024
  • 176 संजू सैमसन – दीपक हुडा बनाम आयरलैंड डबलिन 2022
  • 165 रोहित शर्मा – केएल राहुल बनाम SL इंदौर 2017
  • 165 यशस्वी जयसवाल – शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज लॉडरहिल 2023

10. 25 या उससे कम पर चार विकेट गिरने के बाद किसी टीम का उच्चतम स्कोर

  • 212/4 भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान बेंगलुरु 2024 (22/4 से)
  • 188/6 यूएसए बनाम आयरलैंड लॉडरहिल 2021 (16/4 से)
  • 174/10 फिलीपींस बनाम कंबोडिया नोम पेन्ह 2023 (23/4 से)

11. T20I में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 126*शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023
  • 123* ऋतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया गुवाहाटी 2023
  • 122* विराट कोहली (Virat Kohli) बनाम अफ़ग़ानिस्तान दुबई 2022
  • 121* रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बनाम अफ़ग़ानिस्तान बेंगलुरु 2024

12. मोहम्मद नबी बने पहले ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने अफगानिस्तान (IND vs AFG) की तरफ से टी20I में 100 छक्के लगाए हैं।

13. भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेला गया क्रिकेट की इतिहास का एक ही मैच में दो सुपर ओवर।

ALSO READ: IND vs AFG: पहले रोहित का टूटा कहर, फिर रिंकू के छक्को की आई सुनामी, मैच हुआ टाई, सुपर ओवर भी टाई, दूसरे सुपर ओवर में बिश्नोई का जादू, जीता मैच