राजस्थान रॉयल्स

इंडियन प्रीमियर लीग लगभग अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुकी है। प्लेऑफ की रेस भी लगभग साफ हो चुकी है, तो वहीं टॉप 4 में एक टीम की अभी भी जगह बनी हुई है। गुजरात लखनऊ और चेन्नई की टीम ने पहले से ही इस रेस में अपनी जगह पक्की कर ली है।

वहीं RCB मुंबई राजस्थान रॉयल्स और हैदराबाद के बीच अभी भी पेच फंसा हुआ है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीम को इस गणित के साथ अपना अगला मुकाबला खेलना होगा।

इस गणित के साथ प्लेऑफ में पहुंचेगी आरसीबी

RCB आज अगर पंजाब को हरा देती है, तो यकीनन आरसीबी का काम बन जाएगा। वहीं अगर अगर इस मुकाबले में RCB और मुंबई दोनों ही अपना मुकाबला हार जाएं तो राजस्थान के दरवाजे प्ले ऑफ के लिए खुल जाएंगे।

खुद के हाथों में है RCB की किस्मत

लेकिन इन सबके बीच में टीम के लिए एक नई समस्या भी है। अगर गुजरात के खिलाफ होने वाले आखिरी मुकाबले में 5 रन से ज्यादा से हार जाती है, तो वहीं दूसरी और मुंबई अपना मुकाबला अगर हार जाती है। तो राजस्थान की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। हालांकि ऐसा होना काफी मुश्किल है।

Read More : IPL 2023: खुद को IPL से भी बड़ा समझता है यह दिग्गज गेंदबाज, 8 साल से दुनिया के सबसे अमीर लीग को कर रहा नजरअंदाज

Published on May 21, 2023 2:39 pm