GOLD PRICE

इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में बाजार में भी उतार-चढ़ाव काफी देखने को मिल रहा है। वहीं गोल्ड की रेट में जबरदस्त उछाल आया है। गोल्ड के रेट में 60,000 रुपए तक पहुंच गया है। वहीं गोल्ड के दाम के रेट को बढ़ते देखते हुए कारोबारी भी आर्थिक मंदी का अंदेशा जता रहे हैं।

ऐसे में 10 ग्राम सोने की कीमत 7 हजार बढ़ चुका है। जो मध्यम  परिवार वर्गों पर सीधा असर डाल रहा है। सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी के भी दाम बढ़ चुके हैं। सोने और चांदी की बढ़ती कीमतों की वजह से आर्थिक स्थिति पर बहुत असर पड़ता है। लोग सोने में निवेश करने की तरफ भागते हैं। जिस वजह से सोने का दाम बढ़ जाता है। लेकिन अब सोना अपना रिकॉर्ड टूट चुका है और 60 हजार प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। 10 ग्राम सोने की कीमत में 7000 की बढ़ोतरी हुई है।

चांदी का भी बढ़ा दाम

बात करें चांदी की तो सिर्फ सोना ही नहीं बल्कि चांदी का भी दाम बढ़ गया है। ऐसे में लोगों का बजट बिगड़ सकता है। चांदी प्रति 10 किलो 72 हजार पहुंच गई है। चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से लोग बहुत परेशान हैं।

 निवेशकों को हो रहा फायदा

जानकारों के मुताबिक सोने में इन्वेस्ट करने सबसे ज्यादा सुरक्षित है। 2022 की दिवाली की बात करें तो सोना 10 ग्राम की कीमत 50 से 52 थी जो कि अब 60 पहुंच गई है ऐसे में उछाल बहुत ही ज्यादा मिडिल क्लास लोगों के लिए खतरनाक है लेकिन इन्वेस्टर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है।

ALSO READ: Gold Price Update: 5700 रूपये सस्ता हुआ सोना, कीमत में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, जानिए क्या रह गई है नई कीमत

गोल्ड और सिल्वर के लिए अच्छा रहा 2022

बता दें कि 2022 में सोने-चांदी की कीमतों में बहुत तेजी देखने को मिली। साल 2022 में सोना 48,279 रुपए से बढ़कर 54,867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। 2022 में सोने के दाम में 6,588 रुपए की बढ़त आई। वहीं चांदी 62,035 रुपए से बढ़कर 68,092 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

ALSO READ: GOLD PRICE: 3 दिन में ही सोने ने तोड़ा पुराना सभी रिकॉर्ड, 1000 रूपये तक बढ़ी कीमत, जानिए क्या है नई कीमत

Published on February 7, 2023 7:26 am