gold price

त्योहारों का सीजन खत्म हो चुका है ऐसे में देव दीपावली भी नजदीक है। देव दीपावली दीपावली के कुछ दिनों बाद मनाया जाता है। जिसको लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में बाजार की रौनक थोड़ी फीकी पड़ने लगी है और आप भी अगर देव दीपावली से पहले सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं तो आपके पास यह सुनहरा मौका है।

देव दीपावली के बाद फिर से सहलग का सीजन शुरू हो जाएगा तो यह आपके लिए सबसे अच्छा मौका है। सोना चांदी खरीदने के लिए क्योंकि all-time हाई से सोना 5700 और चांदी 2260 से भी ज्यादा सस्ता खरीद सकते हैं।

1 नवंबर को यह था सोने चांदी का रेट

बता दें कि सोमवार को सोना 22 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50480 पर पहुंच गया है। वहीं पिछले शुक्रवार को सोना 277 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50502 रहा। बीते सोमवार को चांदी 69 रुपए गिरकर 57350 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ। वहीं शुक्रवार को सिल्वर का रेट 221 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57419 प्रति प्रति किलो पर बंद हुआ था।

जानें सोने के ताजा भाव

सोमवार को 24 कैरेट का सोना ₹22 सस्ता होकर 50480 और 23 कैरेट सोना ₹22 सस्ता होकर 50278पर पहुंचा 20  कैरेट गोल्ड का दाम 46240 18 कैरेट गोल्ड का दाम ₹17 सस्ता होकर 37800 ₹60 और 14 कैरेट गोल्ड का दाम₹13 सस्ता कर ₹29531 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

ऐसे पहचाने अपने सोने की शुद्धता

अगर आप भी सोना खरीदना चाहते हैं और उसकी जांच करना चाहते हैं कि सोना कितना प्रतिशत शुद्ध है तो आप सरकारी ऐप बीआईएस केयर पर जाकर अपने सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से ना सिर्फ आप इसकी शुद्धता बल्कि इससे जुड़ी शिकायतें भी कर सकते हैं।

 ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

अगर आपको भी गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। उसके कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।और जानकारी के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें-Gold Price: छठ महापर्व से पहले उम्मीद से ज्यादा सस्ता हो गया सोना, 5700 रुपये मिल रहा है सस्ता

Published on November 2, 2022 11:15 am