दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ एक दूसरे की हैं जानी दुश्मन, एक दूसरे की शक्ल तक देखना भी नहीं है पसंद
दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ एक दूसरे की हैं जानी दुश्मन, एक दूसरे की शक्ल तक देखना भी नहीं है पसंद

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण आज उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंच पाना मुश्किल है। दीपिका पादुकोण के ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी चाहने वाले हैं। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की है। उन्होंने अपने अभिनय से बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया है।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की है, लेकिन शादी से पहले दीपिका बहुत से अभिनेताओं को डेट कर चुकी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के बहुत से दोस्त हैं तो दूसरी तरफ उनके कुछ दुश्मन भी हैं। खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ में 36 का आंकड़ा है। यह दोनों एक दूसरे को देखना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं।

दीपिका और कैटरीना एक दूसरे से करती हैं नफरत

एक तरफ जहां बॉलीवुड की मस्तानी हैं, तो दूसरी तरफ बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ हैं। कैटरीना कैफ भी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों में शुमार हैं और वह काफी चर्चा में भी रहती हैं। कैटरीना ने एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में दी हैं। कैटरीना कैफ भी अपने करियर के समय बहुत सारे अभिनेताओं को डेट कर चुकी हैं।

कैटरीना ने विकी कौशल के साथ शादी की और अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वहीं दीपिका भी रणवीर सिंह के साथ अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। हालांकि बॉलीवुड की इन दो मशहूर अभिनेत्रियों में 36 का आंकड़ा रहता है। यह दोनों एक दूसरे से बहुत नफरत करती हैं।

ALSO READ: विक्की कौशल से शादी करने के बाद कैटरीना कैफ के साथ हुआ बहुत बुरा, पुलिस की मदद लेने थाने पहुंची एक्ट्रेस

इस वजह से कैटरीना और दीपिका नहीं पसंद करती एक दूसरे को देखना

बता दें कि कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण ने शादी से पहले बहुत से अभिनेताओं को डेट किया, लेकिन इन दोनों अभिनेत्रियों ने एक ऐसे शख्स को डेट किया जो बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेता है। उस एक्टर का नाम रणबीर कपूर है। बता दें कि एक समय ऐसा था जब दीपिका और रणबीर कपूर के प्यार के चर्चे चारों तरफ थे।

दीपिका, रणबीर कपूर के लिए बहुत सीरियस थीं और उनसे शादी भी करना चाहती थीं। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर दीपिका को चीट कर रहे थे और दीपिका ने उनको चीट करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था। रणबीर जिसके लिए दीपिका को चीट कर रहे थे वह कोई और नहीं बल्कि कैटरीना कैफ थीं। जब दीपिका को इस बारे में पता चला तबसे दीपिका कैटरीना से नफरत करने लगीं और रणबीर सिंह से दीपिका का रिश्ता टूट गया।

हालांकि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को 5 साल तक डेट करने के बाद उने शादी कर ली।

ALSO READ: कार्तिक आर्यन को छोड़ने के बाद अब रजनीकांत के दामाद धनुष पर आया सारा अली खान, जल्द कर सकती हैं शादी

Published on July 26, 2022 10:53 pm