विराट कोहली

भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच तीन मैच की सीरीज का अंतिम मुकाबला चल रहा है। केपटाउन में खेला जने वाला ये मुकाबला अपने अंतिम दिनों में है। तीन दिन का खेल हो चुका है और दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत की दूसरी पारी के बाद अपनी पारी खेल रही है। लेकिन तीसरे दिन के खेल में मैदान पर खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी का माहौल था। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर के नोट आउट के बाद कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा का हिस्सा बन गया। जानिए क्या है पूरी बात…

अश्विन की घूमती गेंद ने कर दिया धराशाई, लेकिन एल्गर रहे नॉटआउट

raviashwin 1

भारतीय टीम तीसरे दिन के खेल तक अपनी दूसरी पारी खेल चुकी थी। जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी का आगाज हुआ था। खेल चल रहा था। फिर स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी के लिए क्रीज पर आए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत की। इसी बीच उन्होंने एक गेंद इस तरह से फेकी, जोकि टर्न लेती हुई अंदर की ओर गई।

जिसके बाद बल्लेबाज पैर निकाल कर मारने की कोशिश की। गेंद काफी टर्न हो रही थी। जिसके कारण वो अगले पैर के पैड से टकरा गई। भारतीय टीम ने उत्साहित होकर विकेट के लिए अंपायर की ओर देखा और अंपायर ने भी अपनी उंगली उठा दी। जिसके बड़ा कप्तान एल्गर ने DRS की मांग की। जिसमें गेंद विकेट के ऊपर से जाती नजर आ रही थी और बाद थर्ड अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दिया।

कप्तान विराट और टीम ने जताई नाराजगी

भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने आक्रामक व्यवहार के लिए जाने जाते है। वही उन्होंने केपटाउन के मैदान पर भी दिखाया। उन्होंने थर्ड अंपायर के फैसले के बाद स्टंप माइक पर आकर कहा ” जब आपकी टीम गेंद को चमका रही हो तब गेंद पर नज़र रखे, ….?सिर्फ दूसरी टीम पर नही। हर वक्त दूसरो को पकड़ने में लगे रहते है।”। जिसके बाद उपकप्तान केएल राहुल ने भी अपनी नाराजगी जताई उन्होंने कहा ” पूरा देश 11 खिलाड़ियों के खिलाफ खेल रहा है।” एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के अनुसार ये आवाज केएल राहुल की थी। जिसके बाद गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने कहा ” सुपर स्पोर्टस ….आपको जीतने के लिए बेहतर रास्ते अपनाने चाहिए।” इसके साथ ही पूरी भारतीय टीम इस फैसले से न खुश दिखी।

ALSO READ: IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम में बदलाव, अब ऐसी होगी भारतीय टीम

सुनील गावस्कर ने भी कमेंट्री के दौरान जताई नाराजगी।

सुनील गावस्कर

इस सब के साथ ही साथ कॉमेंट बॉक्स में कप्तान डीन एल्गर के नॉटआउट पर सुनील गावस्कर में की अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ये डीन एल्गर हैं ना कि मार्को जेनसन जो गेंद मिडिल स्टंप से ऊपर निकल गई। जिसके बाद ट्विटर पर काफी विवाद हुआ, जिसमे दक्षिण अफ्रीका में थर्ड अंपायर के इस फैसले को गलत बताया गया।

ALSO READ:   RSA vs IND: भारत के ‘खेवनहार’ बने Rishabh Pant लगाया शतक, तो सोशल मीडिया पर छाया जलवा, अश्विन हुए जबरदस्त ट्रोल

Published on January 14, 2022 1:43 pm